फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Empty chairs at the multipurpose camp revealed the reality.

Pithoragarh News: बहुउद्देशीय शिविर में खाली कुर्सियों ने बयां की हकीकत

Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Sep 2025 11:24 PM IST
सार

डीडीहाट के जीआईसी मैदान में विधायक विशन सिंह चुफाल द्वारा बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। एक लाख से अधिक आबादी के बावजूद शिविर में बहुत कम लोग पहुंचे। इससे सरकारी शिविरों के प्रति लोगों की उदासीनता सामने आई।

विज्ञापन
Empty chairs at the multipurpose camp revealed the reality.
डीडीहाट में आयोजित बहुउद्देशीय ​शिविर में खाली कुर्सियों के बीच मौजूद लोग। संवाद

विस्तार

डीडीहाट (पिथौरागढ़) सेवा पखवाड़ा के तहत दो-दो विकास खंडों के लोगों के लिए लगाया गया बहुउद्देशीय शिविर मात्र औपचारिक बनकर रह गया। एक लाख से अधिक की आबादी वाले इन क्षेत्रों से शिविर में पांच सौ लोग भी नहीं पहुंच सके।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को डीडीहाट के जीआईसी मैदान में बहुउद्देशीय शिविर का शुभारंभ विधायक विशन सिंह चुफाल ने किया। शिविर में मात्र 27 लोगों के विकलांग, पांच जन्म प्रमाणपत्र, ईडब्ल्यूएस के 10, स्थायी प्रमाणपत्र 2, यूसीसी के 10, हक प्रमाणपत्र के तीन, राशन कार्ड सत्यापन 6, जन्म प्रमाणपत्र एक और बीपीएल प्रमाणपत्र एक जारी किया गया। इसके अलावा 200 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।
विज्ञापन

शिविर में 32 शिकायतें दर्ज हुईं। खाली कुर्सियां बहुउद्देशीय शिविर को लेकर उदासीनता को बयां कर रहीं थीं। शिविर में सरकारी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी ज्यादा और फरियादी कम नजर आए। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल, ब्लाॅक प्रमुख डीडीहाट गुड्डू धामी, ब्लाॅक प्रमुख कनालीछीना महिमन कन्याल सहित जिला व तहसील स्तर के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed