{"_id":"63e82144d79a55daa70c2c94","slug":"employees-old-pension-scheme-pithoragarh-news-c-8-1-50187-2023-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़: हल्द्वानी में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे जिले के कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़: हल्द्वानी में होने वाली रैली में हिस्सा लेंगे जिले के कर्मी
Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली आंदोलन (एनएमओपीएस) के बैनर तले पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर हल्द्वानी में 26 फरवरी को होने वाली रैली में जिले के सभी विकासखंड से सैकड़ों कर्मचारी और शिक्षक भी हिस्सा लेंगी। वह इसी दिन हल्द्वानी में होने वाले मंडल अधिवेशन में भी शामिल होंगे।
विकासखंड सभागार में संगठन जिलाध्यक्ष बिजेंद्र लुंठी की अध्यक्षता और हिमांशु उपाध्याय के संचालन में शनिवार को बेड़ीनाग और गंगोलीहाट विकासखंड के कार्मियों की बैठक हुई।
वक्ताओं ने कहा कि आज देश के कर्मचारी एक स्वर में पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं। परिणामस्वरूप देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन बहाल होने की कगार पर है। बैठक में तय हुआ कि हल्द्वानी में होने वाली रैली को भव्य बनाने के लिए जिले में व्यापक प्रसार-प्रचार किया जाएगा।
विज्ञापन
संगठन के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य हुकुम नयाल ने कहा कि आंदोलन को तेज धार देने का वक्त आ गया है। बैठक में सौरभ चंद, अशोक पंत, तेज मेहरा, गंगा जंगपांगी, चेतन पांडेय, देवेंद्र बोराज, गिरीश पाठक, आलम सिंह, बिमला बिष्ट, दीप बिष्ट, जीवन बिष्ट, योगेश पांडेय, गिरीश गहतोड़ी आदि मौजूद थे।