फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Emphasis on boosting employment in villages at the migrant panchayat

Pithoragarh News: प्रवासी पंचायत में गांवों में रोजगार बढ़ाने पर जोर

Tue, 30 Jun 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 30 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Emphasis on boosting employment in villages at the migrant panchayat
चंपावत। ग्रामीण विकास व पलायन निवारण आयोग ने मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रवासी पंचायत का आयोजन किया। इसका उद्देश्य प्रवासियों से संवाद कर गांवों में रोजगार के अवसर बढ़ाना था।
विज्ञापन

उपाध्यक्ष डॉ. एसएस नेगी ने पंचायत की अध्यक्षता की। राज्य सरकार स्वरोजगार और रिवर्स माइग्रेशन को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं चला रही है। प्रवासी पंचायतों के सुझावों को योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इससे राज्य के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। सदस्य सचिव भरत चंद्र भट्ट ने ग्रामीण विकास विभाग की योजनाओं का जिक्र किया। स्वयं सहायता समूहों की ओर से कृषि और बागवानी जैसे कार्य हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पलायन रोकथाम और रीप योजनाओं से भी ग्रामीणों को स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है। मुख्य विकास अधिकारी जीएस खाती ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता योजनाओं का लाभ पात्रों तक पहुंचाना है। परियोजना निदेशक अजय सिंह ने कहा कि जनपद में आजीविका व स्वरोजगार के अनेक अवसर उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

यहां पाटी, बाराकोट, लोहाघाट, चंपावत विकासखंडों के प्रवासी, वरिष्ठ शोध अधिकारी जीपी लखेड़ा, सहायक परियोजना निदेशक विमी जोशी, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed