फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Emergency 40 years

उन दिनों को याद कर सिहर उठते हैं धर्मसिंह

Wed, 24 Jun 2015 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 24 Jun 2015 10:51 PM IST
विज्ञापन
Emergency 40 years

पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के कार्यकाल में लगे आपातकाल में गिरफ्तार किए गए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक धर्म सिंह रावत का कहना है कि उन दिनों को याद कर आज भी वह सिहर उठते हैं। धर्म सिंह 15 महीने तक अल्मोड़ा जेल में बंद रहे। उनके साथ पत्रकार रणजीत सिंह ज्याला को भी जेल में रातें बितानी पड़ी थी।

विज्ञापन


धर्म सिंह ने बताया कि वह जून 1975 में बागेश्वर में आरएसएस के जिला प्रचारक के रूप में कार्यरत थे। 25 जून को जैसे ही आपातकाल लगा तो उन पर पुलिस का दबाव बढ़ने लगा। वह कुछ दिन बागेश्वर में नाम बदलकर भी रहे। आरएसएस के बड़े नेताओं के निर्देश पर वह पिथौरागढ़ आ गए और अंडरग्राउंड होकर आपातकाल की खिलाफत करने लगे। वह बताते हैं कि रणजीत सिंह के साथ मिलकर ‘चिंगारी’ नाम से छोटा सा अखबार निकालते थे। अखबार में सरकार की तानाशाही को छापा जाता था।
विज्ञापन


दिसंबर 1975 के अंतिम सप्ताह में पुलिस ने उनको नगर के शिव मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया, तब उनकी उम्र 27 साल की थी। उनसे पहले कई अन्य कार्यकर्ता भी जेल जा चुके थे। धर्म सिंह बताते हैं कि जेल में कैदियों के साथ अमानवीय व्यवहार होता था। कंकड़ मिले हुए सड़े चावल खिलाए जाते थे। अल्युमीनियम की प्लेट में खाना मिलता था।15 महीने बाद उनकी रिहाई हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आपातकाल के एक माह बाद गिरफ्तार हुए थे कोश्यारी

डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आरएसएस के कार्यकर्ता चामू सिंह भैंसोड़ा को आपातकाल लगने के ठीक एक माह बाद पिथौरागढ़ में गिरफ्तार किया गया। उसी दिन भगत सिंह कोश्यारी भी गिरफ्तार हुए। गिरफ्तार करने के बाद सबसे पहले उनको डीडीहाट लॉकअप लाया गया। फिर अल्मोड़ा जेल ले जाया गया। ढाई महीने तक अल्मोड़ा जेल में रखने के बाद उनको इलाहाबाद की नैनी जेल भेज दिया गया। चामू सिंह और भगत सिंह कोश्यारी कुल मिलाकर 22 माह 20 दिन तक जेल में रहे। चामू सिंह गिरफ्तारी के समय मात्र 17 वर्ष के थे। तब उन्होंने इंटर पास किया था।


देवीदत्त ने भी खाई थी जेल की हवा
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। आरएसएस के एक सक्रिय कार्यकर्ता देवीदत्त जोशी को भी आपातकाल में गिरफ्तार होना पड़ा था। वह कहते हैं कि उन दिनों को याद करने से आज भी सिहरन सी होती है। गिरफ्तारी के बाद परिवार के लोग चिंता में डूब गए। वह कहते हैं कि किसी लोकतांत्रिक देश में इस तरह की कल्पना किसी ने नहीं की थी। वह भी 15 महीने तक अल्मोड़ा जेल में बंद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed