{"_id":"0afde4c96476d48f7b7a1ff638143b9a","slug":"embankment-construction-broke-late-businessman-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तटबंध निर्माण में देरी से व्यापारी भड़के","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तटबंध निर्माण में देरी से व्यापारी भड़के
अमर उजाल/ब्यूरो/ पिथौरागढ़
Updated Sat, 18 Apr 2015 06:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तटबंध निर्माण की धीमी प्रगति से झूलाघाट कस्बे के व्यापारियों में रोष बढ़ गया है। आक्रोशित लोगों ने प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर तटबंध निर्माण के काम में तेजी लाने की मांग की है।
शनिवार को बजरंग दल के प्रखंड संयोजक दीपक इजरवाल के नेतृत्व में एकत्र व्यापारियों ने झूलाघाट बाजार में प्रदेश सरकार का पुतला फूंककर रोष जताया। कहा कि जून 2013 की आपदा के दौरान झूलाघाट कस्बे में भारी तबाही मची थी। 25 से अधिक दुकानों को खतरा पैदा हो गया था, यह दुकानें अभी तक नदी की ओर लटकी हुई हैं। बाढ़ नियंत्रण के काम बेहद धीमी गति से हो रहे हैं, अभी तक दस फीसदी काम भी नहीं हो पाया है। प्रदेश सरकार तटबंध निर्माण के कामों में रूचि नहीं दिखा रही है। ऐसे में आने वाली बरसात में क्षेत्र में फिर तबाही मच सकती है। कहा कि सिंचाई विभाग तटबंध निर्माण के काम में तेजी नहीं लाता तो इसके विरोध में उग्र आंदोलन किया जाएगा।
पुतला फूंकने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष संजीव जोशी, अतीक अहमद, विपिन जोशी, सुरेश भट्ट, टीकाराम नरियाल, योगेश भट्ट समेत तमाम व्यापारी थे।