{"_id":"64441da1e67fb7f1a8032b19","slug":"elgad-hill-stone-youth-death-pithoragarh-news-c-8-1-119723-2023-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से युवक की मौत
Sat, 22 Apr 2023 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 22 Apr 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
धारचूला (पिथौरागढ़)। एलगाड़ के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आने से पनियार जुम्मा निवासी जमन सिंह (36) पुत्र सोबन सिंह की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मृतक के भाई करन सिंह ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी। बताया कि जमन सिंह किसी कार्य से स्यांकुरी गांव गए थे। वापसी के दौरान पत्थर की चपेट में आने से वह 20 मीटर खाई में जा गिरे जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर धारचूला कोतवाली से एसआई प्रदीप कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव का पंचनामा भर सीएचसी लाया गया। करन सिंह ने बताया कि जमन सिंह परिवार में एक मात्र कमाऊ सदस्य था। वह मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।