फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Electricity bill and school fees to be forgiven, Youth Congress staged

बिजली बिल और स्कूल फीस माफ की जाए, यूथ कांग्रेस ने दिया धरना

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2020 03:52 PM IST
विज्ञापन
Electricity bill and school fees to be forgiven, Youth Congress staged
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। यूथ कांग्रेस ने बिजली, पानी के बिल और समस्त स्कूलों में फीस माफ करने के लिए जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। लॉक डाउन में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अधिकांश कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में धरना दिया। जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर ने कहा कि कोविड-19 के कारण लॉक डाउन की वजह से हर गरीब तबके का व्यक्ति इस समय गंभीर संकट से गुजर रहा है। इसलिए तीन माह के लिए बिजली एवं पानी का बिल माफ होना चाहिए। उन्होंने सभी स्कूल कालेजों की फीस भी माफ करने की मांग उठाई। कहा कि अधिकांश लोग बेरोजगार हो गए हैं। ऐसी स्थिति में किस तरह परिवार का भरण पोषण करने के साथ ही बिलों और फीस का भुगतान करेंगे यह सोचनीय विषय है। यदि उनकी मांग सरकार ने नहीं मानी तो यूथ कांग्रेस आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। धरना देने वालों में प्रदेश सचिव करण सिंह, जिला महासचिव प्रकाश देवली, आनंद धामी, पारस महर, ललित बिष्ट, राकेश सौन, जीवन कोहली, शुभम बिष्ट, रोहित कोहली आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed