फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of Vyapar Mandal Pithauragarh

पिथौरागढ़ में नगर व्यापार मंडल चुनाव को लेकर सदस्यता अभियान जल्द होगा शुरू

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
Election of Vyapar Mandal Pithauragarh
पिथौरागढ़ में नगर उद्योग व्यापार मंडल ने आगामी चुनावों को लेकर बैठक करते हुए। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। नगर व्यापार मंडल चुनाव की डुगडुगी बज गई है। इसके लिए चुनाव समिति ने सदस्यों के साथ बैठक की। इसमें चुनाव से पहले सदस्यता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। बताया कि नई सदस्यता का शुल्क 250 रुपये होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को हुई बैठक की अध्यक्षता मुख्य चुनाव अधिकारी जगदीश चंद्र पुनेड़ा ने की। बताया कि श्याम उप्रेती, नवीन जोशी, महेश मखौलिया, नवल रावल सहायक चुनाव अधिकारी होंगे। जिलाध्यक्ष पवन जोशी ने कहा कि नगर व्यापार मंडल चुनाव की मतदाता सूची बनाने के लिए नगर में सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। सिर्फ नगर पालिका सीमा क्षेत्र की सीमा में पक्की दुकान वाले व्यापारी ही सदस्य बन पाएंगे। इनमें विण चुंगी, दौला, पंडा, रईपुल, एंचोली, चंडाक, महादेव धारा, जीआईसी क्षेत्र के व्यापारी शामिल होंगे। सदस्यता शुल्क जमा करते समय व्यापारियों को अपना पासपोर्ट साइज फोटो लाना होगा। एक प्रतिष्ठान से सिर्फ एक ही व्यक्ति अपना पंजीकरण करा सकता है। चुनाव के लिए व्यापार मंडल चुनाव समिति के सदस्य व्यापारियों से संपर्क करेंगे। तय हुआ कि चुनाव समिति की अगली बैठक 26 जनवरी को होगी। इसमें झंडारोहण किया जाएगा। बैठक में जिला मंत्री जनक जोशी, हरजीत सिंह बाबा, महेश चंद्र शर्मा, सलीम खान, जावेद खान, उमेश जोशी, राकेश जोशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed