फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Election of the NCC shooting team of Uttarakhand state

उत्तराखंड राज्य की एनसीसी शूटिंग टीम का चयन

Mon, 25 Jun 2018 10:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 25 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
Election of the NCC shooting team of Uttarakhand state
पिथौरागढ़ में निशाना लगाते शूटिंग में चयनित एनसीसी कैडेट। - फोटो : अमर उजाला
 एनसीसी की 80 यूके बटालियन ने उत्तराखंड राज्य एनसीसी शूटिंग टीम का चयन कर लिया गया है। शूटिंग प्रतियोगिता में राज्य की ओर से 16 सर्वश्रेष्ठ शूटर कैडिट प्रतिभाग करेंगे।  
विज्ञापन


कमान अधिकारी कर्नल पराग पांडेय ने बताया कि रोपड़ पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की शूटिंग प्रतियोगिता के लिए सर्वश्रेष्ठ शूटर कैडिटों का चयन कर लिया गया है। चयनित कैडिटों में देहरादून ग्रुप, नैनीताल ग्रुप और रुड़की ग्रुप के हैं। इस प्रतियोगिता को एनसीसी अधिकारी रेखा चौहान, सूबेदार सतेंद्र सिंह, हवलदार किशन सिंह, हरेंद्र सिंह आयोजित करेंगे। इधर एनसीसी की 80 यूके बटालियन की ओर से आयोजित एनसीसी कैडिटों का प्रशिक्षण शिविर जारी है। सोमवार को  अल्फा, ब्राबो और डेल्टा कंपनी ने ड्रिल का प्रशिक्षण लिया जबकि चार्ली कंपनी ने फायरिंग का अभ्यास किया। कैडिटों को एनसीसी अधिकारियों ने आर्मी की बनावट, नेतृत्व के प्रभाव, प्राकृतिक संसाधन व जल संरक्षण, दूरी का अनुमान लगाना आदि का प्रशिक्षण दिया।
विज्ञापन


इस अवसर पर एडम आफीसर लेफ्टिनेंट कर्नल एचबी गुरुंग, कै.कुंदन सिंह धामी, एनसीसी अधिकारी जीवन कापड़ी, बीआर कोहली, देवेंद्र उपाध्याय, विजय कुमार आदि मौजूद थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed