{"_id":"6154a08b8ebc3e639f432781","slug":"election-aposed-by-ward-members-pithoragarh-news-hld4397206153","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेडक्रॉस संस्था के चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेडक्रॉस संस्था के चुनाव कराने के लिए प्रदर्शन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ डीएम कार्यालय के बहार विरोध जताते सभासद। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। नगरपालिका के सभासदों ने सदस्यों की सूची जारी करने और सभी आजीवन सदस्यों को सूचना देने के बाद रेडक्रॉस संस्था के चुनाव कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि संस्था के पदाधिकारियों का गुपचुप तरीके से चयन किया जाता है, जो सही नहीं है।
बुधवार को नगरपालिका के सभासदों ने डीएम कार्यालय के बाहर एकत्र होकर नारे लगाए। उन्होंने कहा रेडक्रॉस के चुनाव की जानकारी सदस्यों को नहीं दी गई है। संस्था के सचिव की ओर से केवल समाचार पत्र में चुनाव की तिथि जारी करने की जानकारी दी है जो असंवैधानिक है।
वर्तमान में रेडक्रॉस संस्था के आजीवन सदस्यों की भी सूची जारी नहीं की गई है। इस कारण अधिकतर सदस्यों को संस्था के गठन की जानकारी ही नहीं है। सभासदों ने निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अगली तिथि तय करने और आजीवन सदस्यों को सूचना भेजने की मांग भी की है।।
विज्ञापन
उन्होंने डीएम से निष्पक्ष चुनाव कराने के साथ ही रेडक्रास संस्था के सदस्यों की सूची जारी कराने की मांग की है। इस मौके पर सभासद किशन खड़ायत, पवन माहरा, रवि बिष्ट, दिनेश सौन, विजेंद्र महर, कमल सूंठा, चंद्रशेखर मखौलिया समेत कई सभासद शामिल रहे।