{"_id":"67056c9de2e24381ef06dec4","slug":"elderly-woman-injured-in-monkey-attack-dies-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-118854-2024-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बंदर के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बंदर के हमले में घायल बुजुर्ग महिला की मौत
Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 08 Oct 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
धनी देवी फाइल फोटो।
झूलाघाट/पिथौरागढ़। बंदर के हमले में घायल हुई बुजुर्ग महिला की मौत हो गई है। दो अक्तूबर को झूलाघाट बाजार निवासी 76 वर्षीय धनी देवी पर बंदर ने हमला कर दिया था। बंदर से बचने के लिए भागते समय वह गिरकर बेहोश हो गईं थीं। जिला अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। कोमा में रहने से उनके स्वास्थ्य में गिरावट आ गई थी। सोमवार को परिजन उन्हें घर ले गए थे। रात में ही धनी देवी का देहांत हो गया। उनका मंगलवार को झूलाघाट स्थित घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र सुभाष पंगरिया ने चिता को मुखाग्नि दी। धनी देवी के निधन से पूरे झूलाघाट क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। संवाद
विज्ञापन