फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elderly woman attacked with a knife in a land dispute

Pithoragarh News: जमीनी विवाद में बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला

Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 20 Oct 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Elderly woman attacked with a knife in a land dispute
पिथौरागढ़। जाजरदेवल क्षेत्र के कुशौली में नवमी के दिन कन्या पूजन के दौरान एक जमीनी विवाद के चलते बुजुर्ग महिला पर पड़ोस के ही एक शख्स ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में महिला के दाहिने हाथ पर गंभीर जख्म हुए हैं। महिला ने पुलिस को तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक एमईएस कॉलोनी, कुसौली निवासी 59 वर्षीय राधिका रावल पत्नी स्व. हरी प्रसाद रावल ने जाजरदेवल थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि वह नवमी पर्व पर पास के ही लक्ष्मी नारायण मंदिर में कन्या पूजन कर रहीं थी। इस दौरान एमईएस कॉलोनी निवासी हीरा सिंह भंडारी चाकू हाथ में लिए मंदिर पहुंच गया। उसने जान से मारने की धमकी देते हुए बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर दिया। घटना में महिला के हाथ में गंभीर घाव हो गए। आसपास लोगों के जमा होने और शोर मचाने पर हमलावर वहां से चला गया। परिजन महिला को नजदीकी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष प्रकाश पांडे ने बताया कि दोनों पक्षों में जमीन को लेकर पूर्व से ही विवाद चल रहा था। महिला की शिकायत पर आरोपी हीरा सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं सीओ गोविंद बल्लभ जोशी ने कहा कि मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed