फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Elderly voters awarded

बुजुर्ग मतदाताओं को सम्मानित किया

Wed, 25 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 25 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
Elderly voters awarded
पिथौरागढ़ में बुजुर्ग मतदाता चंचला देवी को सम्मानित करते डीएम - फोटो : अमर उजाला

मतदाता दिवस पर जिलेभर में जागरूकता अभियान चलाया गया। मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई। बुजुर्ग मतदाताओं समेत कई मतदाताओं को सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


सुबह 10 बजे रामलीला मैदान से जागरूकता रैली निकाली गई। रामलीला मैदान में मतदाता दिवस के कार्यक्रमों की शुरुआत जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. आर राजेश कुमार ने की। इस मौके पर मतदाताओं को मतदान की शपथ दिलाई गई। वनराजि मतदाताओं, बुजुर्ग मतदाताओं, समाचार पत्र वितरकों को शाल ओढ़ाकर को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी ने 100 वर्ष उम्र की बुजुर्ग मतदाता देवलाल गांव की चंचला देवी, ऐंचोली की 105 वर्षीय भागीरथी देवी को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कई स्कूलों के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसमें कई विभागों के अधिकारी मौजूद थे। मानस एकेडमी में प्रबंध निदेशक कंचनलता पंत, एडम आफीसर गजेंद्र सिंह बोरा के नेतृत्व में निकाली गई रैली के दौरान लोगों को मतदान के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन


गणाईगंगोली। गणाईगंगोली में राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के एक दिनी एनएसएस शिविर में स्वयंसेवकों ने मतदाता जन जागरूकता रैली निकालकर लोगों को निष्पक्ष मतदान के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य नीरज वर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता जागरूकता की शपथ दिलाई। इस दौरान आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में निर्मल सिंह ने प्रथम, बलवंत ने दूसरा और सुनील सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एनएसएस के कार्यक्रम अधिकारी योगेश भट्ट, नंद किशोर सती, कपिल कोठारी, अंजलि, ज्योति मेहता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्कोट। लोनिवि अस्कोट में अधिशासी अभियंता एबी कांडपाल, सहायक अभियंता बीएस बोरा, गौरव चंदोला समेत कई कर्मचारियों ने मतदाता जागरूकता की शपथ ली। सभी ने निष्पक्ष मतदान का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed