फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   El Nino effect: the driest winter in 13 years

अलनीनो का प्रभाव : 13 साल में सबसे अधिक पड़ रही सूखी ठंड

Sat, 17 Jan 2026 10:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 17 Jan 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
El Nino effect: the driest winter in 13 years
पिथौरागढ़ के आसमान में छितरे बदरा एवं चोटियों पर छाई धुंध। संवाद
दिनेश अवस्थी
विज्ञापन

पिथौरागढ़। इस बार का मौसम सभी के लिए पहेली बन गया है। मध्य जनवरी के बाद भी बारिश के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। आसमान में बदरा तो छा रहे हैं लेकिन कुछ देर बाद गायब हो जा रहे हैं। मौसम विज्ञानी इसे अलनीनो का प्रभाव बता रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, पिछले 13 साल में इस बार सबसे अधिक सूखी ठंड का असर रहा है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, सीमांत जिले में एक जनवरी का दिन इस महीने अब तक सर्वाधिक गर्म रहा। इस दिन अधिकतम तापमान 21 और न्यूनतम सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद तापमान में उतार-चढ़ाव आते रहा। आपदा कंट्रोल रूम के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम 6 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 19 डिग्री पहुंच गया। तापमान बढ़ने से दोपहर में हल्की गर्मी का अहसास भी होने लगा है। हालांकि सुबह-शाम कड़ाके की ठंड पड़ रही है।
विज्ञापन

पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. अजीत सिंह नैन ने बताया कि वर्ष 2013 के बाद इस बार सबसे अधिक सूखी ठंड पड़ी है। उन्होंने बताया कि अलनीनो का प्रभाव उत्तराखंड के पर्वतीय और तराई क्षेत्र में देखा जा रहा है। मौसम विभाग की ओर से 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले इलाकों में हल्की बारिश की संभावना जताई गई थी जो सच साबित नहीं हुई। बर्फबारी नहीं होने से हिमालय की चोटियां काली पड़ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आदि कैलाश और पंचाचूली जैसी ऊंची चोटियों पर भी अभी तक बर्फ नहीं गिरी है। बर्फबारी नहीं होने से कीड़ाजड़ी के उत्पादन पर भी बुरा असर पड़ने की आशंका है। निचले इलाकों में बारिश नहीं होने से बीज अंकुरित नहीं हो पा रहे हैं। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र चौधरी ने बताया कि अभी तक के सर्वे में फसलों को आठ से 10 फीसदी का नुकसान हुआ है। फसलों के नुकसान का अभी भी आकलन किया जा रहा है।

क्या है अलनीनो
अलनीनो प्रशांत महासागर के भू मध्य रेखीय क्षेत्र में समुद्र की सतह के तापमान के औसत से अधिक गर्म होने की एक मौसमी घटना है। यह मौसम के बदलाव को प्रभावित करता है। इसके प्रभाव से कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ जैसी घटनाएं होती हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed