{"_id":"6a907c2e3812cef9410cabe0","slug":"eight-people-from-baitadi-also-missing-in-the-deluge-in-rasuwa-pithoragarh-news-c-230-1-pth1022-146091-2026-08-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रसुआ में जल प्रलय में बैतड़ी के भी आठ लोग लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रसुआ में जल प्रलय में बैतड़ी के भी आठ लोग लापता
Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 27 Aug 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। नेपाल के रसुआ भोटेकोशी नदी में आई बाढ़ में सीमा से लगे बैतड़ी जिले के आठ लोग लापता हैं। लापता लोग रसुवा जिले में हाइड्रोपावर, वीओपी सहित अन्य संस्थानों में काम करते थे।
जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रहरी प्रवक्ता सूरज सिंह ने बताया कि बैतड़ी के मोतीनगर निवासी हरीश चंद, बिष्ट, पाली निवासी केशव बिष्ट, धामी गांव निवासी पूर्ण सिंह धामी, विशाल धामी, बिजुल निवासी देव बहादुर चंद रसुवा जिले में हाइड्रोपावर में काम करते थे। रसुवा में हुए जलप्रलय में सभी लापता हो गए हैं।
वहीं छेपट्टा निवासी एपीएफ महिला जवान बिनीता बोहरा, दोगडाकेदार गांव निवासी प्रहरी सहायक हवलदार हिम्मत मेहरा, सिगास गांव निवासी लक्ष्मण ऐर भी रसुआ में आए जल प्रलय के बाद से लापता बताए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी की खोजबीन की जा रही है। उनकी सुरक्षा के लिए परिजन भी चिंतित हैं। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
पिथौरागढ़ जिला प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर
पिथौरागढ़। नेपाल में आई बाढ़ में जिले के प्रभावितों के लिए प्रशासन ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। डीएम आशीष कुमार भटगाईं ने कहा कि यदि इस त्रासदी में जिले का कोई भी नागरिक प्रभावित है या किसी भी तरह की जानकारी साझा करना चाहता है तो वे हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकता है।
-- -- -- -- --
ये हैं पिथौरागढ़ जिले के हेल्पलाइन नंबर
05964-228050, 8449305857, 8218857220, 8791022857, टोल फ्रि नंबर-1077