फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight family members of Sankheet rushed to the hostel

सानीखेत के आठ परिवार छात्रावास पहुंचे

Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, बेड़ीनाग Updated Tue, 01 Aug 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
Eight family members of Sankheet rushed to the hostel
बेड़ीनाग कालेज के छात्रावास में सानीखेत के आपदा प्रभावित - फोटो : अमर उजाला

भूस्खलन प्रभावित सानीखेत गांव के आठ परिवारों को प्रशासन ने मंगलवार रात आठ बजे डिग्री कॉलेज के पास स्थित अनुसूचित छात्रावास में शिफ्ट करा दिया है। अभी चार परिवार गांव में ही रुके हैं।

विज्ञापन


एसडीएम वैभव गुप्ता ने बताया कि सानीखेत गांव की मंजू देवी, गणेश राम, तारा देवी, मोहन राम, राजन राम, बालकृष्ण, विमला देवी और ललिता प्रसाद का परिवार खाने-पीने की सामग्री, बिस्तर, कपड़े लेकर छात्रावास में पहुंच गए हैं। इनके साथ बच्चे भी हैं। अलबत्ता जानवरों को अभी गांव में ही रखा गया है। चार परिवारों को बुधवार तक छात्रावास में लाया जाएगा।
विज्ञापन


सानीखेत गांव में भारी भूस्खलन होने से पूरे गांव को खतरा हो गया है। प्रशासन ने ऐहतियातन सभी परिवारों को शिफ्ट करने का आदेश दिया था। सानीखेत गांव में पहले कुल 14 परिवार रहते थे। इनमें से दिनेश राम और संतोष राम का परिवार पांच साल पहले तराई में बस गया था। उनके मकान गांव में अभी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed