फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Eight arrested for gambling in public place

Pithoragarh News: सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलने पर आठ गिरफ्तार

Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 27 Jan 2024 11:02 PM IST
विज्ञापन
Eight arrested for gambling in public place
पिथौरागढ़। जाजरदेवल पुलिस ने सार्वजनिक स्थान में जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास ने एक ताश की गड्डी और 1,87,300 रुपये बरामद हुए। थानाध्यक्ष थाना जाजरदेवल प्रकाश चंद्र पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर झौलखेत पोल्ट्रीफार्म के पास छापेमारी कर जितेंद्र राना, भूपेंद्र सिंह, मोहन भट्ट, विनोद भट्ट, अमन खेतवाल, गणेश राम, महेंद्र सिंह, हिमांशु सिंह को गिरफ्तार किया। एसपी लोकेश्वर सिंह का कहना है कि अभियान जारी रहेगा। संवाद
विज्ञापन

--
अवैध रूप से शराब बेचने पर तीन गिरफ्तार

पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब तस्करी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। थल पुलिस ने ढाबा संचालक राजेंद्र सिंह को अवैध शराब सहित गिरफ्तार किया। थल में आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर दिया है। जाजरदेवल पुलिस ने ग्राम सुजई स्थित चाय की दुकान में शराब परोसने पर दुकान संचालक नवीन सिंह को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ थाना जाजरदेवल में आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है। जौलजीबी पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान मनोहर सिंह निवासी जमतड़ी को 10 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जौलजीबी में धारा 60 आबकारी अधिनियम में केस दर्ज किया है। संवाद
विज्ञापन

--
बैतड़ी में संदिग्ध हालात में मिला युवक का शव

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी जिले में एक युवक मृत पाया गया। बैतड़ी के मैलौली नगरपालिका आठ कोटीगांव निवासी लक्ष्मण सिंह बिष्ट शुक्रवार को किसी जरूरी कार्य से धनगड़ी गया था। संदिग्ध हालात में उसका शव हरडा खान की धर्मशाला के पास मिला। जिला प्रहरी कार्यालय बैतड़ी के प्रवक्ता नंदराज जोशी ने बताया कि किसी स्थानीय व्यक्ति ने लक्ष्मण सिंह का शव दिखने के बाद नेपाल प्रहरी को सूचना दी। लक्ष्मण सिंह बिष्ट वार्ड कार्यालय में कार्यालय सहयोगी के पद पर कार्यरत था। प्रहरी प्रवक्ता जोशी ने बताया कि अभी मृतक के शव को मैलौली के केशरपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रखा गया है। मौत के कारणों का पता लगने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed