फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Effort to make Sintoli village a model village

Pithoragarh News: सिंतोली गांव को आदर्श ग्राम बनाए जाने की कवायद

Thu, 05 Jun 2025 10:37 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Jun 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
Effort to make Sintoli village a model village
सिंतोली गांव में खेतों का निरीक्षण करते अ​धिकारी। स्रोत: मत्स्य विभाग
पिथौरागढ़। विण ब्लॉक के ग्राम सिंतोली को आदर्श ग्राम बनाए जाने के लिए कवायद शुरू हो गई है। मुख्य कृषि अधिकारी अमरेंद्र कुमार चौथरी, मुख्य उद्यान अधिकारी अभिनय कुमार, मत्स्य निरीक्षक आजाद शाह सहित पशु चिकित्सा केंद्र विभाग के अधिकारियों ने गांव का संयुक्त निरीक्षण किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने गांव के खेतों, गधेरों में पानी की उपलब्धता का जायजा लिया। वर्तमान में करीब 2.3 इंच पानी की उपलब्धता है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्रीष्म ऋतु के समय गधेरे में लगभग 2.3 इंच पानी रहता है और शीतकाल में पानी की उपलब्धता थोड़ी कम हो जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि इस क्षेत्र में फल, सब्जी, फसलों के उत्पादन के लिए गधेरा का पानी सिंचाई में उपयोग किया जाता है। गांव में पानी की कमी है।
विज्ञापन

गधेरों से खेतों तक सिंचाई मोटर से पानी को लिफ्ट किया जाता है। अधिकारियों का कहना है कि गांव में अधिकांश लोग सब्जी, फल उगाने का कार्य कर रहे हैं और यही उनकी आजीविका का साधन है। वहीं एक-दो ग्रामीणों ने मछली पालन का कार्य भी किया है, लेकिन वर्तमान में पानी की कमी के कारण काश्तकारों ने मछली पालन का कार्य बंद कर दिया है। ग्रामीण राम सिंह ने सिंतोली गांव में मछली पालन के लिए तालाब निर्माण का अनुरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed