फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Effort to improve the economy of farmers through sugarcane production

Pithoragarh News: गन्ना उत्पादन से किसानों की आर्थिकी संवारने की कवायद

Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 21 Sep 2023 09:43 AM IST
विज्ञापन
Effort to improve the economy of farmers through sugarcane production
जैविक गन्ने के उत्पादन के लिए किसान सुंदर सिंह अन्ना को पुरस्कृत करते गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा
पिथौरागढ़। कनालीछीना ब्लॉक के डुंडू गांव में सीजन में गन्ने की फसल लहलहा रही है। गन्ना से किसान न केवल जूस बना रहे हैं बल्कि इससे गुड़ भी तैयार किया जा रहा है। अब व्यापक स्तर पर गन्ना उत्पादन करने और गुड़ बनाने की कवायद की जा रही है। यह संभव हो पा रहा है पूर्व सैनिक सुंदर सिंह अन्ना की मेहनत से।
विज्ञापन

वर्ष 2018 में अन्ना सेना से सूबेदार मेजर पद से सेवानिवृत्त हुए। उनके गांव में पूर्व से कोल्हू था जो पूरी तरह खराब हो गया था। उन्होंने नए सिरे से कोल्हू तैयार किया। 2021 में उनका संपर्क गन्ना अनुसंधान केंद्र काशीपुर के आयुक्त हंसा दत्त पांडेय से हुआ। उन्होंने अन्ना को गन्ने की खेती के लिए प्रेरित किया। इसके बाद उन्होंने हल्दूचौड़ के जैविक कृषक नरेंद्र सिंह मेहरा से 60 क्विंटल गन्ने का बीज मंगाया।
विज्ञापन

गांव में मातृशक्ति महिला स्वयं सहायता समूह के सहयोग से छह नाली भूमि में गन्ना रोपा गया। 2022 में गन्ने के रस से गुड़ बनाकर बेचा गया। इस धन से 21 नाली में गन्ने की सीओ पंत 0239 पौध लगाई गई। सुंदर सिंह ने बताया कि गन्ना उत्पादन से सतगढ़, जौरासी, धुर्चु, पंतरा, पाली, भौतड़ी के अब तक 21 किसान जुड़ गए हैं। अब एमबीएडीपी के तहत गांव में 17 लाख रुपये की लागत से गुड़ बनाने का संयंत्र लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अगले दो वर्ष में 400 किसानों को गन्ना उत्पादन से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
अक्तूबर में मिलेगा 26 क्विंटल बीज
पिथौरागढ़। जिले में जैविक गन्ने के सफल उत्पादन और प्रसार के लिए गन्ना मंत्री सौरभ बहुगुणा से पुरस्कृत पूर्व सैनिक सुंदर सिंह अन्ना ने बताया कि 20 अक्तूबर को कृषि विभाग के सहयोग से काशीपुर से 26 क्विंटल बीज आ रहा है। इसे 29 किसानों के बीच बांटा जाएगा। संवाद
कोट:
आत्मा परियोजना में नवाचार के तहत गन्ने की खेती की जा रही है। यदि यह सफल रहा तो आने वाले समय में गन्ने का क्षेत्रफल बढ़ाया जाएगा।
रितु टम्टा, मुख्य कृषि अधिकारी, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed