{"_id":"685054b59b6130422f06da17","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-129142-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: ई- संस्कृत गान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण हुए शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: ई- संस्कृत गान प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण हुए शुरू
Mon, 16 Jun 2025 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:00 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार की ओर से आयोजित होने वाली जनपद स्तरीय ई-संस्कृत गान प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
जनपद संयोजक पवन पाठक ने बताया कि प्रतियोगिता के तहत पंजीकृत प्रतिभागी को दो से तीन मिनट का आकर्षक वीडियो बनाकर अपने जनपद संयोजक के पास व्हाट्सएप के माध्यम से भेजना होगा। अच्छे वीडियो को अकादमी के फेसबुक पेज पर अपलोड किया जाएगा।
प्रतिभागी का मूल्यांकन वीडियो को देखने वाले 25 प्रतिशत दर्शक संख्या और 75 प्रतिशत निर्णायकों की ओर से दिए गए अंकों के योग के आधार पर किया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर 3100, द्वितीय में 2100, तृतीय स्थान प्राप्तकर्ता को 1500 की धनराशि दी जाएगी। दो प्रोत्साहन पुरस्कार 1000 के साथ-साथ ई-प्रमाणपत्र भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
जिला संयोजक पाठक ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 05 जुलाई, वीडियो भेजने की तिथि 15 जुलाई, दर्शकों की गणना 25 जुलाई तक की जाएगी। इसके बाद परिणाम और पुरस्कार की घोषणा आगामी 05 अगस्त को की जाएगी।
13 जनपदों में सर्वाधिक दर्शक संख्या के आधार पर प्रथम स्थान पर 1500, द्वितीय को 1200 और तृतीय को 1000 की पुरस्कार राशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए जिला संयोजक पवन पाठक के मोबाइल नंबर 8744831893 में संपर्क किया जा सकता है। संवाद