{"_id":"689a258026da31af2e0a73e1","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-131241-2025-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आईटीआई में 23 छात्र-छात्राओं ने कराया दाखिला, 221 सीट रिक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आईटीआई में 23 छात्र-छात्राओं ने कराया दाखिला, 221 सीट रिक्त
Mon, 11 Aug 2025 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 11 Aug 2025 10:46 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पिथौरागढ़ में 10 ट्रेड की 244 सीटों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। सोमवार को पहली वरीयता सूची के आधार पर अंतिम ऑनलाइन काउंसलिंग हुई। पहली ऑनलाइन काउंसलिंग में 244 सीटों के सापेक्ष 23 छात्र-छात्राओं ने दाखिला लिया है। प्रवेश के बाद कॉलेज में 221 सीट रिक्त हैं।
संस्थान में 244 सीटों पर फिटर, विद्युतकार, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक, मैकेनिक मोटर व्हीकल, ड्राफ्ट्समैन सिविल, आरएसी, आईसीटीएसएम, वैल्डर, आशुलिपि और सचिवालय सहायक, स्वीईंग टैक्नोलॉजी ट्रेड संचालित है। कॉलेज प्रबंधक के मुताबिक ऑनलाइन काउंसलिंग में छात्र-छात्राओं के पंजीकरण के दौरान दिए मोबाइल नंबर और ई-मेल पर विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेज और सीट आवंटित की जा रही है। अब दो दिन बाद दूसरी वरीयता सूची जारी होगी। इसके बाद ही रिक्त सीटों को भरने के लिए छात्र-छात्राओं को ऑफलाइन स्पॉट काउंसलिंग आयोजित कर प्रवेश दिए जाएंगे।