{"_id":"67c1f028f8f2b38621023306","slug":"education-news-in-district-pithoragarh-news-c-230-1-pth1004-124605-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: व्यावसायिक शिक्षा के ज्ञान से रोजगार स्थापित करेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: व्यावसायिक शिक्षा के ज्ञान से रोजगार स्थापित करेंगे विद्यार्थी
Fri, 28 Feb 2025 10:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। जिले के 10 राजकीय विद्यालयों में समग्र शिक्षा अभियान के तहत उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
इन कक्षाओं के माध्यम से छात्र-छात्राओं को व्यावहारिक कौशल, तकनीकी, उद्यमिता विकास पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्र-छात्राओंं में कौशल विकास कर स्वयं का स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित करना है।
बिण ब्लॉक के राजकीय इंटर कॉलेज गौरंगचौड़ में डाटा एंट्री ऑपरेटर, जीआई गुरना में ऑटोमोबाइल सर्विस सलाहकार, धारचूला के जीआईसी बलुवाकोट में एग्रीकल्चर, जीआईसी पय्यापौड़ी में इलेक्ट्रॉनिक व हार्डवेयर, मूनाकोट के जीआईसी गौरीहाट में प्लंबर, गंगोलीहाट के जीआईसी सेराघाट, गंगोलीहाट, भूलीगांव, दुबोला में प्लंबर, असिस्टेंट ब्यूटी थेरेपिस्ट, इलेक्ट्रॉनिक व हार्डवेयर संबंधित विषयों पर शिक्षा दी जा रही है। विभागीय अधिकारी के मुताबिक विजन इंडिया सर्विसेस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के शिक्षक ही व्यावसायिक शिक्षा की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं।