फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   eco park munsyari

ईको पार्क मुनस्यारी में वन विभाग ने बनाए आपदा निरोधी 10 आधुनिक हट्स

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
eco park munsyari
मुनस्यारी ईको पार्क में वन विभाग ने 10 आपदा निरोधी आधुनिक हट्स का निर्माण किया है। - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। सीमांत के धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग ने आजीविका संवर्द्धन, पलायन रोकने और रोजगार के वैकल्पिक अवसर बढ़ाने के लिए अभिनव प्रयोग किया है।
विज्ञापन

मुनस्यारी के पातलथौड़ के 30 हेक्टेयर क्षेत्र में इको पार्क विकसित किया है। इससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। यहां पर आपदा रोधी 10 आधुनिक हटों का निर्माण भी किया गया है। ऐसे आपदा रोधी इको हट पूरे देश में सिर्फ यहीं स्थित हैं।
विज्ञापन

विश्व की सर्वाधिक ऊंचाई 9000 फुट पर ट्यूलिप गार्डन का सफल प्रदर्शन वन विभाग इको पार्क में पिछले वर्ष कर चुका है। अब विभाग इसका विस्तार करने की दिशा में काम कर रहा है। मुनस्यारी के इसी इको पार्क में उत्तराखंड वन विभाग ने पहला पक्षी पर्यटन आधारित ग्रोथ सेंटर भी विकसित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसमें बेरोजगार युवाओं का विभिन्न विषयों में कौशल विकास कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। वन विश्राम भवन मुनस्यारी का परंपरागत रूप से जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के लिए बेहतरीन सुविधा 2018 में बढ़ाई गई है।
धारचूला के गलाती में अंतरराष्ट्रीय स्तर का परंपरागत शैली से उत्तराखंड का पहला कीड़ा जड़ी एवं जड़ी बूटी व्यापार विपणन केंद्र की स्थापना की जा रही है। इसमें धारचूला विधानसभा क्षेत्र की 114 ग्राम पंचायतें लाभान्वित होंगी।
धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग के अभिनव प्रयोग के बाद वहां पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। साथ ही स्वरोजगार के नये संसाधन भी विकसित हुए हैं। लोगों ने वन विभाग के कार्यों की सराहना की है।

सीमांत के धारचूला और मुनस्यारी में वन विभाग ने आजीविका संवर्द्धन, पलायन रोकने और रोजगार के वैकल्पिक अवसर विकसित करने के लिए कई कार्य किए गए हैं। इको पार्क मुनस्यारी में आपदा रोधी 10 आधुनिक हट्स का निर्माण कार्य भी किया गया है, जो देश में पहली बार हुआ है।
- डॉ. विनय भार्गव, डीएफओ, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed