{"_id":"6528332fa0e808ce5801811b","slug":"echo-of-modi-zindabad-echoed-from-pithoragarh-to-china-border-pithoragarh-news-c-8-1-hld1026-243322-2023-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से चीन सीमा तक रही मोदी जिंदाबाद की गूंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ से चीन सीमा तक रही मोदी जिंदाबाद की गूंज
Thu, 12 Oct 2023 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 12 Oct 2023 11:25 PM IST
विज्ञापन
ज्योलिंगकांग में सेना, आईटीबीपी और बीआरओ के अधिकारियों, जवानों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक झलक पाने के लिए सीमांत की जनता बेताब रही। बृहस्पतिवार को चीन सीमा से लेकर पिथौरागढ़ तक मोदी जिंदाबाद की गूंज रही।
प्रधानमंत्री मोदी सुबह ज्योलिंगकांग पहुंचे। यहां पूजा-अर्चना के बाद वे गुंजी आए। यहां रं कल्याण संस्था के लोगों ने पारंपरिक परिधानों में उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान समूची व्यास घाटी मोदी जिंदाबाद के नारों से गुंजायमान हो गई। दोपहर में प्रधानमंत्री जागेश्वर धाम से सोरघाटी की धरती पर उतरे। यहां उनके स्वागत के लिए छात्र और जनता बेसब्री से इंतजार करती रही। पीएम का काफिला जैसे-जैसे आगे बढ़ता गया लोग पुष्प वर्षा करते रहे।
मानस एकेडमी के बच्चों ने छलिया नृत्य के साथ ही हिलजात्रा का भी मंचन किया। केमू स्टेशन पर सड़क किनारे खड़े लोगों ने पीएम मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। पीएम ने भी आत्मीयता के साथ कार के अंदर से हाथ हिलाकर अभिवादन स्वीकार किया। जनसभा स्थल स्टेडियम पहुंचने पर पूरा पंडाल मोदी के जयकारों से गूंज गया।
विज्ञापन
जनसभा सुनने आए लोगों की भारी भीड़ देखकर प्रदेश के नेता, मंत्रियों के साथ ही स्थानीय संगठन की भी बांछें खिल गईं। पीएम मोदी भी भीड़ से गदगद नजर आए। बहरहाल कहा जा सकता है कि बृहस्पतिवार को सोरघाटी से लेकर चीन सीमा तक मोदी छाए रहे।