फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earthquake in Pithoragarh

पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के झटके से दहशत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Sep 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Earthquake in Pithoragarh
पिथौरागढ़। सोमवार को पिथौरागढ़ जिले में भूकंप का झटका महसूस किया गया। भूकंप आने से धारचूला-मुनस्यारी क्षेत्र में कुछ लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप से किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भारतीय सीमा से लगे नेपाल के बैतड़ी सहित अन्य जिलों में भी भूकंप महसूस किया गया।
विज्ञापन

सोमवार की रात 8 बजकर 3 मिनट 26 सेकेंड पर पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय सहित धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, नाचनी, मुवानी, अस्कोट तल्लाबगड़ सहित सभी क्षेत्रों में भूकंप का झटका महसूस किया गया। झूलाघाट के अलावा नेपाल के बैतड़ी में भी भूकंप का झटका महसूस हुआ। पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता 4.3 रिक्टर थी और भूकंप का केंद्र इंडो नेपाल बार्डर में 10 किमी की गहराई में था। आपदा प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार भूकंप से किसी तरह के जानमाल की क्षति नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed