फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Earlier eight buses used to run, now only two are left.

Pithoragarh News: पहले चलती थीं आठ बसें अब रह गईं महज दो

Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 25 Jun 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Earlier eight buses used to run, now only two are left.
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। एक समय था जब झूलाघाट- पिथौरागढ़ मार्ग पर रोडवेज की प्रतिदिन आठ बसें संचालित होती थीं। करीब 15 साल पहले तक रोडवेज की स्थिति इस रोड पर काफी अच्छी थी। अब महज दो बसों का ही संचालन होता है।
विज्ञापन

डेढ़ दशक पहले तक यह मार्ग रोडवेज के लिए सबसे कमाऊ मार्ग होता था। झूलाघाट से टनकपुर, अल्मोड़ा, रानीखेत, बनबसा, दिल्ली, देहरादून, पिथौरागढ़ डाकगाड़ी तब प्रतिदिन चलती थीं। रोडवेज सेवा से जहां परिवहन विभाग को अच्छी आय होती थी वहीं जनता को भी सफर में सुविधा होती थी। प्रतिदिन संचालित होने वाली बसों के टिकट पहली रात को ही बुक हो जाते थे। सीमावर्ती जिला होने के कारण जैसे-जैसे नेपाल में सड़कों का जाल बिछता गया। वहां की सवारियां रोजगार के लिए बैतड़ी से महेंद्र नगर होते हुए भारत के विभिन्न राज्यों में पहुंचने लगे। रही-सही कसर दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही टैक्सियों ने पूरी कर दी। झूलाघाट से अब देहरादून और दिल्ली जाने वाली बस का ही संचालन होता है। रोडवेज बसों की दयनीय दशा होने के बावजूद यात्री इनमें ही सफर करने को प्राथमिकता देते हैं। लोगों का कहना है कि जिले के आंतरिक मार्गों पर रोडवेज को मिनी बसों का संचालन करना चाहिए। इससे रोडवेज की आय में भी वृद्धि होगी और लोगों का सफर भी सस्ता, सुलभ होगा।
विज्ञापन

कोट
वर्तमान में पिथौरागढ़ बसों की कमी है। नई बसों की मांग भेजी गई है। शासन से नई बसें मिलने पर जिन रूटों में यात्रियों की संख्या के हिसाब से जरूरत महसूस होगी उन रूटों में बसों का संचालन किया जाएगा। - रविशेखर कापड़ी, एआरएम पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed