फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Duty on the BOP are 12 hundred young

12 सौ जवान दे रहे बीओपी पर ड्यूटी

Sat, 05 Dec 2015 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 05 Dec 2015 10:09 PM IST
विज्ञापन

नेपाल सीमा पर एसएसबी का अलर्ट जारी है। एसएसबी की कुल 18 बार्डर आउट पोस्ट (बीओपी) में करीब 1200 जवान नेपाल सीमा पर लगातार ड्यूटी दे रहे हैं। एसएसबी के अधिकारियों का कहना है कि किसी भी तरह की देश विरोधी गतिविधि पर सख्त नजर रखी जा रही है। यह बात अलग है कि अधिकारी आतंकी मोहम्मद इजाज की ओर से दिए गए बयान पर कुछ भी बताने से बच रहे हैं। इजाज ने पकड़े जाने के बाद कथित तौर पर मेरठ में यह खुलासा किया था कि उसे पिथौरागढ़ में तबाही मचाने का टास्क मिला था। उधर, बनबसा बार्डर पर भी हाई अलर्ट किया गया है। सुरक्षा तंत्रों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। सीमा पर स्थित इमिग्रेशन चेकपोस्ट को भी नेपाल के मधेसी आंदोलन के तहत विशेष निगरानी रखने को कहा गया है।

विज्ञापन

एसएसबी नेपाल सीमा पर पहले से ही चौकसी बरत रही है। इधर, नेपाल की तराई में मधेसी आंदोलन को देखते हुए चौकसी को और सख्त किया गया है। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट जितेंद्र जोशी ने बताया कि नेपाल सीमा पर 24 घंटे चौकसी हो रही है। रात के समय लाइट विजन से भी पहरेदारी की जा रही है। झूलापुलों और नदी पर बने पैदल घाटों पर खास सतर्कता की जा रही है। एसएसबी की 55वीं वाहिनी के पास पंचेश्वर से लेकर बगड़ीहाट तक का इलाका आता है, जबकि बगड़ीहाट से आगे गुंजी तक का इलाका 11वीं वाहिनी के पास है। नेपाल सीमा पर स्थित पुलिस की चौकियों में भी इस समय सारे जवान अलर्ट हैं। इनको मधेसी आंदोलन के कारण ही चौकस रहने के आदेश दिए गए हैं। नेपाल सीमा पर झूलाघाट, जौलजीबी, बलुवाकोट, धारचूला, पांगला में पुलिस थाने हैं। इन थानों की गतिविधियों का फीडबैक रोज जिला मुख्यालय मंगाया जाता है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed