{"_id":"6a2aeabc066bc411ed072d12","slug":"dumper-falls-into-house-after-roadside-safety-wall-collapses-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-142921-2026-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से मकान में गिरा डंपर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से मकान में गिरा डंपर
विज्ञापन
पिथौरागढ़। मड़-सिलौली सड़क पर भारी बारिश से सड़क की सुरक्षा दीवार ढहने से रोड़ी से भरा एक डंपर मकान में गिर गया। घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के मुताबिक, मड़-सिलौली सड़क रोड़ी से भरा एक डंपर आवाजाही कर रहा था। बारिश के बीच अचानक सड़क की सुरक्षा दीवार ढह गई और आवाजाही कर रहा रोड़ी से भरा डंपर मकान में गिर गया। घटना में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि कोई भी डंपर की चपेट में नहीं आया इससे बड़ी घटना होने से बच गई। चालक विनोद सिंह धामी और क्लीनर अजय सिंह रावल भी सुरक्षित बच गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जाजरदेवल के थानाध्यक्ष मनोज पांडे ने कहा कि घटना में मकान की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है। सुरक्षा दीवार ढहने से घटना हुई है। संवाद
विज्ञापन
