फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to the construction work, Dharchula jam seems to be on the NH

निर्माण कार्य के चलते धारचूला एनएच पर लग रहा जाम

Mon, 02 Apr 2018 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे अस्कोट (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराे अस्कोट (पिथौरागढ़)। Updated Mon, 02 Apr 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
Due to the construction work, Dharchula jam seems to be on the NH
निर्माण कार्य के चलते धारचूला एनएच पर लगा जाम - फोटो : अमर उजाला
सड़क चौड़ीकरण के लिए चल रहे निर्माण कार्य के चलते पिथौरागढ़-धारचूला-तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को कई घंटे तक जाम लगा रहा। यह मार्ग दिन में कई बार यातायात बाधित हो जा रहा है। लोगों ने सड़क चौड़ीकरण का काम रात में करने की मांग की है।
विज्ञापन


सड़क चौड़ीकरण के दौरान सोमवार सुबह नौ बजे बंदरलीमा में भारी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गिरा। मलबे को साफ करने में एक डेढ़ घंटे का समय लग गया। तब जाकर साढ़े दस बजे यातायात बहाल हुआ। इसी मार्ग पर सुबह 11 बजे निर्माण कार्य  के चलते कनालीछीना के पास करीब आधा घंटा तक जाम लगा रहा। जाम लगने से यात्री परेशान रहे। लोगों का कहना है कि सड़क चौड़ीकरण के कारण दिन में कई बार सड़क पर यातायात बाधित हो रहा है। लोग समय पर गंतव्य स्थल तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। सीमा सड़क संगठन को सुबह, शाम के साथ ही रात में चौड़ीकरण का काम करना चाहिए। दूसरी तरफ  सीमा सड़क संगठन के साइट इंचार्ज विशन सिंह पिंगल का कहना है
विज्ञापन


कि सड़क चौड़ीकरण के काम में सावधानी बरती जा रही है, यात्रियों को कम से कम दिक्कत हो, इसका ध्यान रखा जा रहा है। सड़क बंद होते ही खोल दी जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed