फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Due to the closure of the roads, essential goods are being carried on the back.

Pithoragarh News: सड़कें बंद होने से पीठ पर ढो रहे जरूरी सामान

Thu, 13 Jul 2023 10:23 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 13 Jul 2023 10:23 PM IST
विज्ञापन
Due to the closure of the roads, essential goods are being carried on the back.
लामारी के पास मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुुलेख सड़क बंद चल रही है। संवाद
पिथौरागढ़। सीमांत जिले पिथौरागढ़ में हो रही बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदियां और गाड़-गधेरे उफान पर हैं। जिले भर में भूस्खलन से 15 सड़कें बंद हैं। इससे ग्रामीण क्षेत्रों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। लोगों को जरूरी सामान पीठ पर ढोना पड़ रहा है। लोगों ने बंद सड़कों को शीघ्र खोलने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार की रात जिला मुख्यालय सहित जिले भर में बारिश हुई। बृहस्पतिवार सुबह के समय चीन सीमा को जोड़ने वाली लिपुलेख सहित 19 सड़कें मलबा आने से बंद रहीं। मलबा हटाने का काम शाम तक जारी था। चार सड़कों को यातायात के लिए खोल दिया गया जबकि 15 सड़कें अभी भी बंद हैं। बृहस्पतिवार को भी दिन भर मौसम खराब रहा। जिला मुख्यालय में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले के विभिन्न हिस्सों में रुक-रुककर हो रही बारिश से लोग परेशान हैं। पिथौरागढ़ नगर में नालियों के बंद होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। रई पुल, पंडा पुल, जाजरदेवल पुल और चटकेश्वर मंदिर के पास स्थित पुल पर जलभराव होने से लोग परेशान हैं। लोगों ने नगरपालिका, लोनिवि और बीआरओ से शीघ्र बंद पड़ी नालियों को खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
हिलवेज कंपनी की कार्यशैली पर उठाए सवाल
धारचूला (पिथौरागढ़)। तीन दिनों से टनकपुर-तवाघाट सड़क पर दोबाट के पास बार-बार ब्लास्टिंग करने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि यहां पर हो रही ब्लास्टिंग से सड़क मलबा गिरने से बार-बार बंद हो रही है। इससे दारमा और व्यास घाटी जाने वाले लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मानसूनकाल में सड़क चौड़ीकरण का कार्य बंद कराने की मांग की है। संवाद
--
भारी बारिश से तवाघाट-लिपुलेख सड़क में बढ़ी दिक्कतें
धारचूला (पिथौरागढ़)। धारचूला तहसील में तीन-चार दिनों से हो रही बारिश के कारण तवाघाट-लिपुलेख सड़क तीन से चार जगहों पर बंद है। इस कारण ग्रामीण और सुरक्षा एजेंसियों के लोग पैदल व्यास घाटी पहुंच रहे हैं। वाहन स्वामी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सड़क मलघाट, मालपा, छनकन और छियालेख में बंद है। लक्ष्मण सिंह ने बताया कि वे बड़ी मुश्किल से धारचूला पहुंच पाए हैं। सड़क बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान का अभाव होने लगा है। संवाद
--
गुंजी-कुटी और गुंजी-कालापानी सड़क खुली
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा घाटी की घटखोला में बंद सोबला-ढाकर सड़क को सीपीडब्ल्यूडी ने खोल दिया है। पीएमजीएसवाई की गलाती-रामतोली सड़क 24 घंटे से बंद चल रही है। इससे 1200 से अधिक की आबादी को परेशानी हो रही है। ग्रामीण जरूरी सामान पीठ पर ढोने के लिए मजबूर हो रहे हैं। पीएमजीएसवाई के एई किशन सिंह ऐरी ने कहा कि शीघ्र सड़क को खोल दिया जाएगा। गुंजी-कुटी और गुंजी-कालापानी सड़क के खुलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। संवाद
--
14 और 15 जुलाई को बंद रहेंगे स्कूल
पिथौरागढ़। लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने 14 और 15 जुलाई को सभी विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी घोषित कर दी है। डीएम रीना जोशी ने लोगों से बारिश के मौसम में सावधानियां बरतने की अपील की है। संवाद
--
पिथौरागढ़ में ये सड़कें हैं बंद
छिरकिला-जम्कू, बांसबगड़-कोटा-पंद्रहपाला, गलाती-रमतोली, मंसूरीकांठा-होकरा, डीडीहाट-आदिचौरा-हुनेरा, देवीसूना-खेतार कन्याल, सानदेव-तुरगोली, मलकोट-लोध, बनकोट-बुर्जाखोला, नाचनी- बांसबगड़-रायाबजेता, पाताल भुवनेश्वर-दोलावलिया, रसैपाटा-मोड्डी, तवाघाट-थानीगैर, भागीचौरा-शक्तिपुर बगना और घट्टाबगड़-लिपुलेख।

.....
लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी

झूलाघाट (पिथौरागढ़)। काली नदी का जल स्तर बढ़ने पर खंड विकास अधिकारी आशा मेहता ने अन्य अधिकारियों के साथ झूलाघाट में नदी का निरीक्षण किया। उन्होंने मजिरकांडा, गेठीगड़ा, कानड़ी के लोगों को नदी किनारे न जाने की सलाह दी। सहायक विकास अधिकारी सोहन लाल वर्मा, ग्राम विकास अधिकारी कमलेश बिष्ट, संतोष सिंह, महादेव प्रसाद, कैलाश पांडेय, गिरीश चंद्र, प्रधान मजिरकांडा किरन भट्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
--
पिथौरागढ़ की नदियों का जल स्तर
नदी- जल स्तर- खतरे का निशान
काली - 889.10 - 890.00
गोरी नदी जौलजीबी - 604.25 - 607.80
गोरी नदी मदकोट - 1211.90 - 1215.10
--
पिथौरागढ़ में हुई बारिश का विवरण मिमी में
बेड़ीनाग - 50.00
मुनस्यारी - 17.20
धारचूला - 13.00
गंगोलीहाट - 7.00
डीडीहाट - 5.60
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed