फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   50 passes issued for Adi Kailash Pithoragarh

Pithoragarh News: आदि कैलाश के लिए 50 पास जारी, सड़क बंद होने से धारचूला लौटे यात्री; दिनभर फंसे रहे 70 लोग

Thu, 12 Sep 2024 11:13 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Thu, 12 Sep 2024 11:13 AM IST
सार

प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को 50 यात्रियों को पास जारी किए लेकिन गुंजी सड़क के तवाघाट में बंद होने से यात्री दिन भर मार्ग पर फंसे रहे। 

विज्ञापन
50 passes issued for Adi Kailash Pithoragarh
भूस्खलन से घटखोला के पास बंद हुई चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख सड़क। संवाद

विस्तार

प्रशासन ने आदि कैलाश यात्रा के लिए इनर लाइन पास जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बुधवार को 50 यात्रियों को पास जारी किए लेकिन गुंजी सड़क के तवाघाट में बंद होने से यात्री दिन भर मार्ग पर फंसे रहे। मार्ग नहीं खुलने पर यात्रियों को देर शाम वापस धारचूला लौटना पड़ा। बरसात को देखते हुए यात्रा जुलाई महीने से बंद थी। मई, जून महीने में 21,000 पर्यटकों ने आदि कैलाश के दर्शन किए थे। प्रशासन ने पहली सितंबर से यात्रा फिर से शुरू करने की बात कही थी। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन के लिए अगस्त के अंतिम सप्ताह से ही यात्रियों के धारचूला पहुंचने का क्रम शुरू हो गया था।

विज्ञापन


मौसम के अलर्ट को देखते हुए तहसील प्रशासन ने 10 सितंबर से पहले पास जारी नहीं करने का निर्णय लिया था। यात्रियों की ओर से लगातार मांग करने के बाद 11 सितंबर को पहले दिन प्रशासन की ओर से 50 पास जारी किए गए।
विज्ञापन

इनर लाइन पास मिलने के बाद यात्री धारचूला से आदि कैलाश के लिए रवाना हुए। 18 किमी दूर तवाघाट में सड़क बंद होने से करीब 50 यात्री और करीब 20 स्थानीय ग्रामीण दिन भर फंसे रहे। मार्ग नहीं खुलने पर देर शाम सभी को वापस लौटना पड़ा। मूसलाधार बारिश के कारण मलबा आने से चीन सीमा को जोड़ने वाली यह सड़क अधिकतर समय बंद रही। अब भी लगातार बारिश का क्रम जारी है। टनकपुर-तवाघाट एनएच बुधवार शाम घटखोला के पास भी भूस्खलन के कारण बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटकों से मौसम के अलर्ट को देखने के बाद ही यात्रा पर जाने को कहा है। अब मौसम के पूर्वानुमान के अनुसार पास जारी किए जाएंगे।
-मंजीत सिंह, उपजिलाधिकारी, धारचूला

ऊंची चोटियों पर हुआ हिमपात
पिथौरागढ़ जिले के उच्च हिमालयी क्षेत्र में हिमपात होने लगा है। मुनस्यारी के पंचाचूली, हंसलिंग, छिपला केदार के ऊंचाई वाले हिस्सों में हल्का हिमपात हुआ है। ताजा हिमपात होने से पर्यटकों को पंचाचूली की चोटियां बरबस अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed