{"_id":"648c981b597e59c0c90cbc26","slug":"due-to-breaking-of-glacier-in-darma-valley-the-drain-came-in-spate-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-720-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: दारमा घाटी में ग्लेशियर टूटने से उफान पर आया नाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: दारमा घाटी में ग्लेशियर टूटने से उफान पर आया नाला
Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 16 Jun 2023 10:42 PM IST
विज्ञापन
धारचूला/ पिथौरागढ़। दारमा घाटी में ग्लेशियर टूटने से घटखोला नाला उफान पर आ गया। इस दौरान चल गांव में स्थित एक पैदल पुलिया और एक घराट बह गया।
चीन सीमा के निकट स्थित चल गांव हिमालयी क्षेत्र की तलहटी पर बसा है। दो दिन पूर्व एक विशाल हिमखंड के टूटकर चल गांव के सामने स्थित घटखोला नाला उफान पर आ गया। नाले के तेज बहाव की चपेट में आने से एक पैदल पुलिया और गेहूं पीसने के लिए बनाया गया घराट बह गया। इससे ग्रामीण दहशत में आ गए। ग्रामीणों के अनुसार ग्लेशियर टूटने के बाद उफान पर आए नाले से काफी कटाव हुआ है। चट्टानों के टूटकर जमा होने से एक छोटी सी झील भी बन गई है। जिला आपदा प्रबंधन विभाग से मिली जानकारी के अनुसार नाले के उफान में आने से अन्य किसी नुकसान की सूचना नहीं है। धारचूला तहसील से एक टीम नुकसान के आंकलन को क्षेत्र में भेजी गई है।
बताया जा रहा है कि इस बार लगातार हिमपात होने से वहां पर अस्थाई ग्लेशियर बने हुए हैं। यह ग्लेशियर लगातार खिसक रहे हैं। इसके चलते कई स्थानों पर अभी भी खतरा बना हुआ है। इससे माइग्रेशन पर गए ग्रामीण भी सतर्कता बरत रहे हैं।
.........इनसेट........
अस्कोट, डीडीहाट में हुई बारिश
पिथौरागढ़। शुक्रवार को भी जिले के कुछ इलाकों में बारिश हुई। सुबह मौसम सामान्य था। दोपहर बाद मुनस्यारी, धारचूला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल घिरने शुरू हुए। इसके बाद अस्कोट, डीडीहाट, कनालीछीना क्षेत्र तक बारिश हुई। इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली। संवाद