फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water from the debris of road construction, irrigation scheme broken

सड़क निर्माण के मलबे से पेयजल, सिंचाई योजना टूटी

Fri, 11 May 2018 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Fri, 11 May 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
Drinking water from the debris of road construction, irrigation scheme broken
दोबांस में मलबे से दबी सिंचाई गूल। - फोटो : अमर उजाला
 कठपतिया-दोबांस सड़क निर्माण के दौरान निकले मलबे से दोबांस और बथौली ग्राम सभाओं की पेयजल और सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो गई है। मलबे से खेतों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों का पैदल मार्ग तक मलबे से बंद हो गया है। ग्रामीणों ने विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए डीएम से गुहार की है।
विज्ञापन


कठपतिया से दोबांस तक लोनिवि सड़क निर्माण का काम करा रहा है। इस मार्ग के दोनों ओर कठपतिया और दोबांस ग्राम सभा स्थित है। रोड कटिंग के दौरान निकल रहा मलबा इन गांवों तक पहुंच गया है। मलबे की चपेट में आकर पेयजल और सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त हो गई हैं। इससे ग्रामीणों के सामने पेयजल समस्या खड़ी है। ग्रामीण प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोकर प्यास बुझा रहे हैं। सिंचाई योजना क्षतिग्रस्त होने से अगले माह धान की फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। इन दिनों ग्रामीण धान की पौध रोपने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्हें खेतों की सिंचाई के लिए पानी नहीं मिल पा रहा है। मलबे से गांव के खेतों को भी नुकसान हुआ है।  प्रभावित गांव के लोगों का कहना है कि कार्यदायी संस्था समस्या की सुध नहीं ले रही है। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर निस्तारण की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रोड कटिंग से हुए नुकसान की विभाग भरपाई करेगा। जेई को हालातों का जायजा लेने मौके पर भेजा है। जल्द ही खेतों से मलबा हटाने के साथ ही क्षतिग्रस्त योजनाओें की मरम्मत कराई जाएगी।
नवीन जोशी, ईई, लोनिवि पिथौरागढ़   
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed