{"_id":"58fce38c4f1c1bff568b68a9","slug":"drinking-water-crisis-will-be-overcome-in-bastadi-and-sinhala","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तड़ी और सिंघाली में पेयजल संकट दूर होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तड़ी और सिंघाली में पेयजल संकट दूर होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
Updated Sun, 23 Apr 2017 10:55 PM IST
विज्ञापन
पेयजल संकट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा प्रभावित बस्तड़ी, सिंघाली समेत आसपास के कई गांवों में पेयजल संकट दूर होने की उम्मीद है। प्रदेश सरकार ने इन गांवों के लिए चर्मा नदी से लिफ्ट पेयजल योजना की मंजूरी दे दी है। अब तक इन गांवों के लिए 14 किलोमीटर दूर ननकुड़ी से पेयजल योजना बनाई गई थी। पानी की कमी और लंबी लाइन होने के कारण इस योजना से लोगों को कभी भी पर्याप्त पानी नहीं मिला। यहां तक कि बारिश के मौसम में भी इन गांवों में पेयजल का संकट बना रहता है।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने बताया कि पहले सरकार ने गर्खा पेयजल योजना की मंजूरी दी थी, लेकिन इस योजना से लाभान्वित होने वाले गांवों की संख्या कम होने और योजना में लागत अधिक होने का बहाना बनाकर पिछली सरकार ने स्वीकृत योजना के प्रस्ताव को टाल दिया था। इस बार विधायक विशन सिंह चुफाल के प्रयास से इन गांवों के लिए चर्मा नदी से लिफ्ट पेयजल की मंजूरी मिल गई है। प्रदेश सरकार ने योजना के लिए जल्दी धन जारी करने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
भागीचौरा विकास संघर्ष समिति के संरक्षक भरत ऐरी, महिमन सिंह कन्याल ने बताया कि स्वीकृत नई पेयजल योजना से भागीचौरा, गर्खा, बस्तड़ी, सिंगाली, चौसाल सहित दर्जनों गांवों को पेयजल के संकट से निजात मिलेगी। क्षेत्र में गंभीर पेयजल संकट के कारण पिछले दस वर्षों में कई परिवार पलायन कर चुके हैं। अब लोगों को उम्मीद है कि कम से कम पेयजल को लेकर किसी प्रकार की समस्या सामने नहीं आएगी। विधायक चुफाल ने कहा कि पेयजल योजना का निर्माण जल्दी शुरू होगा और इसके लिए धन की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन