फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking Water Crisis Demonstration

पिथौरागढ़: पानी नहीं आने से भड़कीं महिलाओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 15 Feb 2023 11:28 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 Feb 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Drinking Water Crisis Demonstration
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। नगर के विभिन्न हिस्सों में पेयजल किल्लत से लोग परेशान हैं। खासकर महिलाओं को नौलों-धारों से पानी लाना पड़ रहा है। इससे आक्रोशित महिलाओं ने बुधवार को तहसील कार्यालय आकर प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पेयजल की आपूर्ति शीघ्र सुचारु नहीं करने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन


भट्टीगांव, जमुनानगर, हाटाडाना की महिलाओं ने तहसील कार्यालय आकर शासन-प्रशासन के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि नगर पंचायत के जमुनानगर, हाटाडान और भट्टीगांव में दो सप्ताह से जल संस्थान ने पानी की आपूर्ति नहीं की है। वह दिन रात नौले-धारे से पानी भरने के लिए विवश हैं। उन्होंने कहा कि मवेशियों के लिए पानी जुटाने में भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन


भट्टीगांव वार्ड की सभासद देवकी देवी ने बताया कि जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला को मौखिक और लिखित रूप से ज्ञापन देने के बाद भी आपूर्ति सुचारु नहीं हो रही है। उन्होंने भट्टीगांव और हाटाडान में स्टैंड पोस्ट लगाने की मांग की है। इस दौरान भावना देवी, कमला देवी, भगवती पंत, भावना पंत, सरोजनी बाफिला, राधा देवी, पुष्पा देवी, मुन्नी पंत, प्रेमा पंत, प्रभा पंत, गोविंदी आदि महिलाएं मौजूद थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जल संस्थान के अवर अभियंता महेश रौतेला ने बताया कि जल निगम जल संस्थान को पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध नहीं करा पा रहा है जिस कारण समस्या हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed