फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Drinking water being wasted on the roads

सड़कों में बर्बाद हो रहा पीने का पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
Drinking water being wasted on the roads
पिथौरागढ़ पुलिस लाइन की सड़क में बहता पानी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। पेयजल की किल्लत वाले पिथौरागढ़ शहर में सड़कों पर भी पानी बर्बाद होता है। इन दिनों पुलिस लाइन की सड़क पर पानी लीकेज हो रहा है। इससे न केवल पानी की बर्बादी हो रही है बल्कि सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ तमाम पेयजल योजनाओं के बनने के बाद भी पेयजल किल्लत वाले शहरों में शुमार है। 72 हजार आबादी वाले जिला मुख्यालय को रोज 12 एमएलडी पानी की जरूरत है। वर्तमान में विभिन्न योजनाओं से पांच से छह एमएलडी पानी मिल रहा है। उस पर लाइनों में लीकेज की समस्या किल्लत को और बढ़ा देती है। पिछले कई दिनों से पुलिस लाइन को जाने वाली सड़क पर पेयजल लाइन से पानी सड़क में बह रहा है। सड़क में बह रहे पानी के कारण जहां पेयजल किल्लत में इजाफा हो रहा है, वहीं लोनिवि की सड़क को भी नुकसान पहुंच रहा है। पुलिस लाइन में बीएसएनएल के कार्यालय से कुछ आगे पानी के लीकेज के कारण सड़क पर कई स्थानों में गड्ढे हो गए हैं। पानी के लीकेज की समस्या इससे पहले शहर के बैंक रोड पर सामने आई थी। जिसे जल संस्थान ने ठीक करा लिया है। पानी की बर्बादी ही यदि रोक ली जाए तो पेयजल किल्लत वाले शहर में काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

घाट पेयजल योजना से हाल-फिलहाल पानी मिलने के आसार नहीं
पिथौरागढ़। दो एमएलडी की घाट पेयजल योजना से मार्च 2019 से पानी नहीं मिल रहा है। योजना बारहमासी (ऑल वेदर) सड़क के निर्माण के कारण क्षतिग्रस्त हो गई है। इस योजना के हाल-फिलहाल में भी ठीक होने के आसार नहीं हैं। जल संस्थान ने योजना को पहुंचे नुकसान के एवज में बारहमासी सड़क की कार्यदायी संस्था एनएच खंड लोहाघाट से 4.45 करोड़ की मांग की थी। इसके विपरीत जल संस्थान को 3.33 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। 1.12 करोड़ रुपया अब भी एनएच खंड के पास अवशेष है। योजना की मरम्मत का कार्य चल रहा है। अवशेष रकम एनएच खंड से मिल भी जाती है तो घाट पेयजल योजना से हाल-फिलहाल में पानी मिलने की संभावना नहीं के बराबर है, क्योंकि बारहमासी सड़क में अभी गुरना समेत कई स्थानों पर पहाड़ कटिंग का कार्य अवशेष है। ऐसे में पेयजल लाइन बिछाना संभव नहीं हो पाएगा। आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से शहर के लोगों को बड़ी उम्मीद थी, यह योजना 12 एमएलडी के स्थान पर 5 से 6 एमएलडी पानी ही दे पा रही है। शहर के तमाम इलाकों में पानी की कमी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
तापमान गिरने से लाइनें फट जाती हैं। कई स्थानों पर लीकेज बंद कर दिए गए हैं। पुलिस लाइन के लीकेज को रोक लिया जाएगा। घाट पेयजल योजना के पुनर्निर्माण का कार्य चल रहा है। 1.12 करोड़ की धनराशि एनएच खंड से मिलनी है। रकम मिल भी जाती है तो गुरना आदि इलाकों में पहाड़ कटिंग के कारण पेयजल लाइन बिछाना फिलहाल संभव नहीं है।

- अशोक कुमार अधिशासी अभियंता जल संस्थान पिथौरागढ़
एनएच खंड से जल संस्थान को अवशेष रकम का भुगतान कराया जाएगा। इसके लिए अधिकारियों से संपर्क किया जा रहा है। घाट योजना का पुनर्निर्माण तत्परता से कराया जाएगा।
-चंद्रा पंत विधायक पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed