{"_id":"585eaccd4f1c1b3d77e3a00b","slug":"donation-will-welcome-the-new-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल का स्वागत रक्तदान से होगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल का स्वागत रक्तदान से होगा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 24 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
रक्तदान होगा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर में रहने वाले काली कुमाऊं के लोग इस बार भी नए साल का स्वागत सामूहिक रक्तदान से करेंगे। 31 दिसंबर को बड़ी संख्या में लोग जिला अस्पताल पहुंचेंगे और रक्तदान करेंगे। यह परंपरा कई वर्षों से शुरू की गई है। पिछले साल 31 दिसंबर को 44 लोगों ने रक्तदान किया था।
विज्ञापन
काली कुमाऊं के लोगों ने अपने सभी सदस्यों को अग्रिम सूचना दे दी है और 31 दिसंबर को अन्य काम छोड़कर रक्तदान के लिए उपस्थित रहने को कहा गया है। काली कुमाऊं के लोगों ने 15 वर्ष पूर्व यह तय किया किया कि नए साल के स्वागत में लोग जश्न मनाते हैं। नशापान करते हैं। इस सबसे हटकर ऐसा काम किया जाए, जिससे जरूरतमंदों की मदद हो सके। काली कुमाऊं के जगदीश कलखुड़िया और हरीश भट्ट ने बताया किया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस बार रक्तदान करने वालों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
रक्तदान के लिए सोशल मीडिया और वाट्सएप ग्रुप बनाकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है। इस बार इस अभियान को ‘खून दोगे तभी खून मिलेगा’ नाम दिया गया है। जिला अस्पताल के रक्त कोष प्रभारी डॉ. नरेंद्र शर्मा ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 31 दिसंबर के दिन रक्तदान करने वालों को स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन