{"_id":"66940f756682b3d22f08d57f","slug":"dola-rath-yatra-maa-bhagwati-started-kanedi-village-pithoragarh-news-c-229-1-shld1010-110282-2024-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: कनेड़ी गांव से निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: कनेड़ी गांव से निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा
Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 14 Jul 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के कनेड़ी कालेशन मंदिर में निकली मां भगवती की भव्य शोभयात्रा। संवाद
लोहाघाट (चंपावत)। कालेशन कनेड़ी मंदिर में चल रहे देवी महोत्सव का मां भगवती की रथ यात्रा के साथ समापन हो गया है। विभिन्न स्थानों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने मां का आशीर्वाद लिया।
रविवार को मंदिर प्रांगण में सुबह से ही विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। पुरोहितों ने मंदिर में देवी पाठ संपन्न कराने के साथ हवन यज्ञ में देव डांगरों और अन्य लोगों ने आहुति दी। दोपहर बाद कनेड़ी गांव दुर्गम रास्तो को पार कर मां भगवती के देवी रथ को कालेशन मंदिर लाया गया। देवीरथ में सवार मां भगवती के डांगर डॉ. सुधाकर जोशी और कालिका के देव डांगर जोगा दत्त जोशी ने श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रथ के पीछे महिलाएं देव आधारित मंगल गीतों का गायन कर चल रहीं थीं।
कालेशन देवता के डांगर दीप जोशी, गोरला देवता के नरेश पांडेय, कटारीमल के कैलाश जोशी, सिद्ध बाबा के प्रमोद जोशी, अघ्या वीर हिमांशु जोशी, भूमिदार बाबा प्रकाश जोशी, काल कैल बाबा प्रदीप जोशी, निक्कू जोशी, रामू जोशी, पंचबलिया महेश पांडेय ने अवतरित होकर भक्तों को आशीर्वाद दे रहे थे। चार दिनी महोत्सव के शांति पूर्वक समिति ने सभी सहयोगियों का आभार जताया। आयोजन में दीप जोशी, मोहन जोशी, गिरीश जोशी, त्रिलोचन पांडेय, प्रदीप जोशी, राकेश जोशी, प्रोफेसर एलएम जोशी, रेंजर दीप जोशी आदि ने सहयोग किया।