फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctors' prescriptions without a stamp will now be invalid

Pithoragarh News: अब बिना मुहर वाले डॉक्टरों के पर्चे होंगे अमान्य

Tue, 23 Jun 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 Jun 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Doctors' prescriptions without a stamp will now be invalid
चंपावत। अब बिना मुहर वाले डॉक्टरों के पर्चे अमान्य होंगे। प्रदेश में झोलाछापों पर नकेल कसने के लिए स्वास्थ्य विभाग सख्त हो गया है। महानिदेशक के नए आदेश के तहत अब हर डॉक्टर को अपने पर्चे पर नाम, डिग्री और रजिस्ट्रेशन नंबर की मुहर लगानी होगी, जिससे असली और नकली डॉक्टरों की पहचान आसानी से हो सकेगी। इसके अनुपालन के लिए एक सप्ताह का समय दिया गया है।
विज्ञापन

यह आदेश सरकारी और निजी दोनों तरह के अस्पतालों, क्लीनिकों, नर्सिंग होम और चैरिटेबल अस्पतालों पर लागू होगा। ओपीडी पर्चे, डिस्चार्ज समरी, रेफरल लेटर और हर प्रकार के चिकित्सकीय प्रतिवेदन पर हस्ताक्षर के साथ यह मुहर लगानी होगी।
विज्ञापन

विभाग के संज्ञान में आया था कि कई अस्पतालों और निजी क्लीनिकों में डॉक्टर अपनी पहचान स्पष्ट नहीं कर रहे थे जिससे पंजीकृत और अपंजीकृत व्यक्तियों में भेद करना कठिन हो रहा था। इसे जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा मानते हुए यह कदम उठाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियम तोड़ने वाले चिकित्सक या अस्पताल के विरुद्ध क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट के तहत पंजीकरण निलंबन सहित कड़ी कार्रवाई की जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने सीएमओ को इस आदेश के कड़ाई से पालन के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed