{"_id":"5b536e6c4f1c1b6f668b4bbe","slug":"doctors-did-two-hour-work-boycott","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सकों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सकों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 21 Jul 2018 11:03 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कार्य बहिष्कार करते चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुद्रप्रयाग जनपद में महिला चिकित्साधिकारी के साथ हुई एकतरफा कार्रवाई के विरोध में पिथौरागढ़ जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चिकित्सकों द्वारा ओपीडी कार्य का बहिष्कार करने से दूरदराज क्षेत्रों से आए मरीजों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
शनिवार सुबह प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ की पिथौरागढ़ शाखा के पदाधिकारियों की आपात बैठक हुई। इसमें रुद्रप्रयाग जिले में महिला चिकित्साधिकारी के खिलाफ एकतरफा कार्रवाई पर रोष जताया गया। इसके बाद सभी चिकित्सकों ने दो घंटे की ओपीडी का बहिष्कार कर सुबह आठ से 10 बजे तक मरीजों को नहीं देखा। इधर, संघ के जिला अध्यक्ष डॉ.एचएस खड़ायत ने कहा कि केंद्रीय कार्यकारिणी के दिशा-निर्देश के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ.आरके जोशी सहित सभी चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
पर्चियां हाथों में लेकर दो घंटे किया इंतजार
पिथौरागढ़। शनिवार सुबह जिला अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल के कारण मरीजों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जिले के धारचूला, मुनस्यारी, डीडीहाट, गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, कनालीछीना आदि क्षेत्रों से जांच के लिए मरीज सुबह ही जिला अस्पताल पहुंच जाते हैं। शनिवार को मरीजों ने काउंटर से पर्ची बनाई, लेकिन डॉक्टरों के केबिन बंद होने से दो घंटे तक बाहर बैठकर इंतजार करना पड़ा। 10 बजे बाद डॉक्टरों के काम शुरू करने पर मरीजों को राहत मिली। इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रहीं।
विज्ञापन