फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctors are in camps, patients who come to the hospital are wandering for treatment.

Pithoragarh News: डॉक्टर शिविरों में, इलाज के लिए भटक रहे अस्पताल आने वाले ्मरीज

Thu, 25 Sep 2025 11:18 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 25 Sep 2025 11:18 PM IST
सार

पिथौरागढ़ जिले के अस्पतालों में तैनात 40 से अधिक चिकित्सकों को स्वास्थ्य शिविरों में ड्यूटी पर लगाया गया है। इससे दूरस्थ अस्पतालों में मरीजों को इलाज में कठिनाई हो रही है, जबकि शिविरों में लाभ मिल रहा है।

विज्ञापन
Doctors are in camps, patients who come to the hospital are wandering for treatment.

विस्तार

पिथौरागढ़। जिला अस्पताल सहित जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के अस्पतालों में तैनात 40 से अधिक चिकित्सकों की ड्यूटी सेवा पखवाड़े के तहत आयोजित शिविरों में लगाई गई है। इन शिविरों में पहुंचने वाले लोगों को तो इसका लाभ मिल रहा है लेकिन अस्पताल आने वाले मरीजों की दिक्कत बढ़ गई है। कई जगहों पर मरीजों को बिना इलाज के ही घर लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दरअसल, सेवा पखवाड़े के तहत जिले भर में स्वास्थ्य और बहुद्देशीय शिविर लगाए जा रहे हैं। जिला अस्पताल में तैनात सर्जन, हड्डी रोग सहित अन्य विशेषज्ञों की शिविर में ड्यूटी लगी है। वहीं, जिले के दूरस्थ अस्पतालों में तैनात चिकित्सकों को भी शिविरों में बुलाया गया है। शिविर में पहुंचने वाले लोगों का तो आसानी से स्वास्थ्य परीक्षण हो रहा है लेकिन दूरस्थ क्षेत्र के मरीजों को दिक्कत झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

अस्पतालों में डॉक्टर न होने से यहां पहुंचने वाले मरीज इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं। जिला अस्पताल में पूर्व में दो-दो फिजिशियन, सर्जन, हड्डी, दंत रोग विशेषज्ञों के सेवा देने से मरीजों को इलाज कराने में आसानी हो रही थी। अब एक-एक विशेषज्ञ को शिविर में भेजने से यहां भी मरीजों को इलाज के लिए अपनी बारी का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविरों में बन रहे आयुष्मान कार्ड और दिव्यांग प्रमाणपत्र
भले ही स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन से कई मरीजों की दिक्कत बढ़ी है तो कई लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है। शिविर आयोजित होने से स्थानीय स्तर पर लोगों के आयुष्मान कार्ड और दिव्यांगों के प्रमाणपत्र बन रहे हैं। विशेषज्ञों का उन्हें स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य परामर्श भी मिल रहा है।

कोट
स्वास्थ्य शिविरों के माध्यम से जिले के लोगों को स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। विशेषज्ञ भी शिविरों में अपनी सेवा दे रहे हैं। अस्पतालों में भी मरीजों को इलाज मिल रहा है। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed