फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Doctors and pharmacists deployed in Vyas Valley

Pithoragarh News: व्यास घाटी में डॉक्टर और फार्मासिस्ट तैनात

Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 15 May 2024 10:42 PM IST
विज्ञापन
Doctors and pharmacists deployed in Vyas Valley

विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य विभाग ने माइग्रेशन पर उच्च हिमालयी क्षेत्रों में गए लोगों और पर्यटकों के लिए व्यास वैली के गुंजी में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी है। इसके अलावा दारमा और मुनस्यारी की जोहार वैली में रोस्टर के हिसाब से चिकित्सकों की टीम भेजी जाएगी। मुनस्यारी की जोहार घाटी के 13 गांव, दारमा घाटी के 14 और व्यास घाटी के सात गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा मिलेगी।

वर्तमान में आदि कैलाश और ओम पर्वत यात्रा को लेकर गुंजी में 10,500 फुट की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में एक चिकित्सक और एक फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है। यहां टीम पर्यटकों और स्थानीय लोगों के स्वास्थ्य की लगातार जांच कर रही है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की टीम के तैनात होने के बाद लोगों को इलाज के लिए 90 से 100 किमी की दौड़ नहीं लगानी पड़ रही है। जल्द ही स्वास्थ्य विभाग रोस्टर के हिसाब से जोहार वैली के सभी गांवों में टीम को भेजा जाएगा। लंबे समय से लोग माइग्रेशन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजने की मांग कर रहे थे लोगों की मांग को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने चिकित्सकों की तैनाती कर लोगों को राहत दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
माइग्रेशन वाले गांवों में लोगों को स्वास्थ्य की जांच के लिए निचले क्षेत्रों में दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। जोहार घाटी और दारमा घाटी में रोस्टर के हिसाब से टीम भेजी जाएगी। गुंजी में एक डॉक्टर और फार्मासिस्ट की तैनाती कर दी गई है।
- डॉ. एचएस ह्यांकी, सीएमओ पिथौरागढ़।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed