{"_id":"4b6fbbbc8f8b846e4610acbb43c182a9","slug":"do-rid-of-stray-animals-put-jam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आवारा जानवरों से निजात दिलाओ, लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आवारा जानवरों से निजात दिलाओ, लगाया जाम
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Mon, 23 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तल्लाजोहार के नाचनी, क्वीटी, तेजम क्षेत्र के आवारा जानवरों को गिरगांव पहुंचाने से आक्रोशित लोगों ने रविवार को थल-मुनस्यारी मार्ग पर तीन घंटे तक जाम लगा दिया। गिरगांव के लोगों का कहना है कि लंबे समय से आवारा जानवरों को उनके इलाके में खदेड़ा जा रहा है। यह जानवर उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। आज सुबह करीब नौ बजे एक ट्रक में लादकर दस गाय, बैलों को जब गिरगांव पहुंचाया गया तो लोग भड़क गए। उन्होंने ट्रक वाले को पकड़ना चाहा लेकिन वह ट्रक में ही गायों को छोड़कर भाग खड़ा हुआ।
विज्ञापन
गिरगांव के लोगों ने बताया कि ट्रक में लादकर लाए गए अधिकांश जानवर गंभीर रूप से घायल हैं। बड़ी संख्या में लोग थल-मुनस्यारी मार्ग पर गिरगांव में जाम लगाकर बैठ गए। गिरगांव निवासी धर्मेंद्र बाछमी, राजेंद्र बाछमी, महिला मंगल दल की माया देवी आदि ने कहा कि प्रशासन को ऐसी हरकतों में रोक लगानी चाहिए। सूचना मिलने पर उपजिलाधिकारी केके मिश्रा, थल के थाना प्रभारी बलवंत कांबोज, पशु चिकित्सक डा. संजय बसेड़ा मौके पर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि आवारा जानवरों को इस इलाके में लाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पशु चिकित्सक ने बताया कि कुछ जानवर घायल हालत में हैं। दो तीन जानवर तो मरणासन्न हालत में हैं। तीन घंटे बाद 12 बजे लोगों ने जाम खोल दिया।
विज्ञापन
आवारा जानवरों की समस्या अब नगरों और गांवों में एक ही तरीके से पैदा हो गई है। गांवों में भी लोग नाकाम हो जाने के बाद गाय और बैलों को घर से खदेड़ दे रहे हैं। नगरों के आसपास के गांवों के लोग तो लंबे समय से अपने जानवरों को बाजार में छोड़ आ रहे हैं। यह समस्या विकराल रूप लेने लगी है। प्रशासन के पास इस समस्या का कोई समाधान नहीं है। लोगों के पास चारे और पानी की ऐसी समस्या है कि वह बेकार जानवरों को पालने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन