{"_id":"61d5e06916e3fd124b49cfba","slug":"do-not-repeat-the-negligence-of-20-and-21-in-2022-there-is-still-time-to-take-care-pithoragarh-news-hld450061248","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 और 21 की लापरवाही 2022 में न दोहराओ, अभी भी समय है संभल जाओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 और 21 की लापरवाही 2022 में न दोहराओ, अभी भी समय है संभल जाओ
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में कोरोना के बढ़ते खतरे के बीच बाजार में बे-खौफ घुमते लोग।
- फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। देश में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। वायरस का नया स्वरूप ओमिक्रॉन के प्रदेश में दस्तक देने के बावजूद लोगों के चेहरे में जरा सी भी शिकन नहीं है। बाजारोें सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़ है लेकिन इससे भी ज्यादा चिंता की बात यह है कि लोग मास्क पहनने से गुरेज कर रहे हैं। नेताओें की रैली और जनसभाओं में भी कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ रही हैं। तीसरी लहर की आहट के बीच इस तरह की लापरवाही में राहत मिलने की संभावनाएं कम ही हैं। शायद लोग उस दौर को भूल गए हैं जब चारों ओर हाहाकार जैसी स्थिति थी। सभी को जरूरत हैं कि वह 2020 और 2021 में कोरोना की दोनों लहरों के दौरान बरती गई लापरवाही को न दोहराएं और वक्त रहते संभलें। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए शासन-प्रशासन भी गंभीर नहीं दिख रहा है। बाजार क्षेत्र में और वाहनों में बिना मास्क के घूमने पर कार्रवाई नहीं होने से लोगों में पुलिस प्रशासन का डर समाप्त हो गया है।
कोरोना के खतरे के बीच हर रोज हो रही हैं जनसभाएं
पिथौरागढ़। जहां एक ओर कोरोना का खतरा बढ़ता जा रहा है। वहीं नेताजी भी सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। कोरोना के खतरे के बीच जनसभाओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यकर्ता बेफिक्र होकर बिना मास्क पहने नेताजी के जयकारे लगा रहे हैं।
चंपावत जिले में कुल 351641 टीके लगाए जा चुके
चंपावत। जिले में बुधवार को मुख्यालय के जीआईसी/जीजीआईसी/टीबी अस्पताल आदि 34 स्थलों पर 15 से 18 वर्ष के किशोरों को कोविड रोधी टीके लगाए गए। जिला कोल्ड चैन मैनेजर प्रभाकर मिश्रा ने बताया कि बुधवार को 2272 किशोर-किशोरियों को टीके लगाए गए। जिले में पिछले साल 16 जनवरी से कुल 351641 टीके लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
ऐसे करें कोरोना से बचाव
- बाहर निकलते समय मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें।
- समय-समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करें
- सुरक्षित दूरी के नियमों का पालन करें
- बिना काम के बाजार में ना घूमे
- बुजुर्गों और बच्चों का रखें ध्यान
- संदेह होने पर स्वयं को आइसोलेट करें और चिकित्सकीय परामर्श लें।