फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not repair the drinking water scheme after five months

पांच माह बाद भी पेयजल योजना की मरम्मत नहीं

Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला ।डीडीहाट(पिथौरागढ़)।
ब्यूरो, अमर उजाला ।डीडीहाट(पिथौरागढ़)। Updated Mon, 06 Nov 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
Do not repair the drinking water scheme after five months
पेयजल संकट के खिलाफ डीडीहाट में प्रदर्शन करते आदीचौरा के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
आदीचौरा क्षेत्र की पांच ग्राम सभाओं को पेयजल की आपूर्ति करने वाली पेयजल योजना की पांच माह बाद भी मरम्मत नहीं हो पाई है। जून में भारी बारिश के दौरान यह पेयजल योजना ध्वस्त हो गई थी। विभाग ने अभी योजना की मरम्मत का काम तक शुरू नहीं किया है। आक्रोशित लोगों ने सोमवार को तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन किया। साथ ही मंगलवार को यहां होने वाले तहसील दिवस में इस मुद्दे को उठाया जाएगा।

तहसील मुख्यालय से 15 किमी दूर आदीचौरा कस्बे से लगे पांच गांवों के ग्रामीण जून 2017 से पेयजल समस्या से जूझ रहे हैं। बरसात के मौसम में तो स्रोतों के पानी से काम चलाया जा रहा था लेकिन अब स्रोत सूख गए हैं। लोगों को काफी दूर से पानी का इंतजाम करना पड़ रहा है। लोगों का पूरा समय पानी की व्यवस्था में लग रहा है। आदीचौरा के समाजसेवी बलवंत सिंह मेहरा ने बताया कि बारिश के दौरान घनधूरा-आदीचौरा पेयजल योजना कई स्थानों पर ध्वस्त हो गई थी। 15 किलोमीटर लंबी इस पेयजल योजना का संचालन पहले जल निगम करता था लेकिन बाद में जल निगम ने इस योजना की देखरेख छोड़ दी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस समय आदीचौरा, हुनेरा, हुमकापीटा, काफलीगैर और चुपड़ाखेत के ग्रामीण पीने के पानी के लिए चार से पांच किमी दूर का पैदल तय कर पानी को ढो रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में खड़क सिंह चौहान, संजू चौहान, हयात सिंह मेहरा, जीवन बोरा, भूपाल सिंह चौहान, त्रिलोक सिंह मेहरा, लछम सिंह चौहान, ललित सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed