फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Do not arrive in development block day

विकास खंड दिवस में नहीं पहुंचे अधिकारी

Wed, 14 Mar 2018 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूराेमुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
अमर उजाला ब्यूराेमुनस्यारी (पिथौरागढ़)। Updated Wed, 14 Mar 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
Do not arrive in development block day
मुनस्यारी में आयोजित विकासखंड दिवस में खाली पड़ी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन

मुनस्यारी में आयोजित पहले विकासखंड दिवस की सूचना न होने के कारण लोग इस आयोजन से दूर रहे। कई विभागों के जिला स्तरीय और स्थानीय अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में आना मुनासिब नहीं समझा। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने कार्यक्रम में नहीं पहुंचे अधिकारियों का वेतन रोकने व उनसे स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए हैं।

 विकासखण्ड सभागार में बुधवार को मुख्य विकास अधिकारी वंदना की अध्यक्षता में विकासखंड दिवस आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में  गिनेचुने लोग ही पहुंच पाए। कार्यक्रम में लोगों की मौजूदगी कम होने के साथ-साथ  लोनिवि, सिंचाई, बिजली, कृषि, ग्रामीण विकास विभाग, वन, समाज कल्याण आदि विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद नहीं थे। इससे नाराज सीडीओ ने कार्यक्रम से गैर हाजिर रहे अधिकारियों का वेतन रोकने, उनका स्पष्टीकरण लेने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


बीडीओ प्रकाश वर्मा ने बताया कि उनकी ओर से सभी विभागों के अधिकारियों को विकासखंड दिवस की जानकारी दे दी थी।

क्षेत्रवासियों ने उठाई कई मांगें
मुनस्यारी। विकासखंड दिवस  में भाजपा ब्लाक महामंत्री मनोहर दरियाल ने माइग्रेशन गांव को जाने वाले रास्ते पर लिंगिरानी में पुलिया बनाने की, प्रयाग पालीवाल ने बसंतकोट प्राथमिक विद्यालय भवन मरम्मत कराने,  जीआईसी उच्छैती में चहारदीवारी बनाने और मुनस्यारी पेयजल योजना का पुनर्गठन करने की मांग उठाई। पूर्व छात्रसंघ महासचिव कैलाश कोरंगा ने क्षेत्र पेयजल योजना में घपलेबाजी का मामला उठाया। गिन्नी के क्षेत्र पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह ने तल्लाजोहार क्षेत्र में सड़क के अधूरे निर्माण के साथ ही भूमि मुआवजे का मामला उठाया। पूर्व कैप्टन शेर सिंह ने ग्राम जोशा में पशु चिकित्सा केंद्र और साधन सहकारी समिति खोलने, दुम्मर के लोगों ने आपदा में क्षतिग्रस्त मकान का मुआवजा न मिलने,  छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मण बिष्ट ने महाविद्यालय भवन निर्माण में अनियमितता का मामला उठाया। सीडीओ ने कहा सभी मामलों में उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



अस्पताल में गंदगी देख भड़कीं सीडीओ
मुनस्यारी। मुख्य विकास अधिकारी वंदना ने पीपीपी मोड में संचालित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल में व्याप्त गंदगी पर अस्पताल प्रबंधन को फटकार लगाई। इस दौरान अस्पताल में उपकरण इधर, उधर बिखरे थे। उन्होंने कहा कि अव्यवस्था कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. हेमन्त मर्तोलिया अस्पताल में मौजूद सभी उपकरणों का सही तरीके से उपयोग करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed