फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM will issue Chugan and mining lease for five years

नदी से लगी निजी भूमि पर करना है खनन, तो डीएम के समक्ष करें आवेदन, मिल जाएगा 5 साल का पट्टा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 30 May 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
DM will issue Chugan and mining lease for five years
अमर उजाला ब्यूरो पिथौरागढ़। उत्तराखंड शासन के औद्योगिक विकास विभाग ने उत्तराखंड उपखनिज बालू, बजरी, बोल्डर चुगान नीति-2016 में संशोधन करते हुए नदी तल से लगी निजी नाप भूमि पर चुगान/खनन पट्टा पांच वर्ष की अवधि के लिए स्वीकृत करने का अधिकार जिलाधिकारी को दिया गया है।
विज्ञापन
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी डा. विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि नदी तल से लगी निजी नाप भूमि में उपखनिज (बालू, बजरी, बोल्डर) का चुगान करने के पट्टे जरी किये जाएंगे। आवेदकों की सुविधा के लिए जिला कार्यालय में सहायता केंद्र की स्थापना की गई है। इस संबंध में दूरभाष नंबर 05964-225202 में फोन कर जानकारी प्राप्त की जा सकती है। इसमें अपर जिलाधिकारी आरडी पालीवाल की अध्यक्षता में समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा उप निदेशक खनिज राजपाल लेघा, भू-वैज्ञानिक भूतत्व एवं खनिज कर्म इकाई पिथौरागढ़ प्रदीप कुमार, नायब तहसीलदार पिथौरागढ़ हिमांशु जोशी तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
जिलाधिकारी ने बताया कि सहायता केन्द्र में तैनात कर्मचारी सुबह 10 से शाम चार बजे तक उपस्थित रहेंगे। उप निदेशक/भू-वैज्ञानिक और अन्य अधिकारी, कार्मिक हर शुक्रवार एवं शनिवार को सुबह 9.30 बजे से अपरान्ह 1.30 बजे तक अनिवार्य रूप से सहायता केंद्र में उपस्थित रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed