फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   DM Vinod Giri Goswami took charge in pithoragarh

Pithoragarh News: डीएम विनोद गिरि गोस्वामी ने संभाला कार्यभार, कहा- संचार और सड़क कनेक्टिविटी को करेंगे मजबूत

Sat, 07 Sep 2024 06:34 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 07 Sep 2024 06:34 PM IST
सार

पिथौरागढ़ में नव नियुक्त जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने शनिवार को कार्यभार संभाला। उन्होंने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। 

विज्ञापन
DM Vinod Giri Goswami took charge in pithoragarh
डीएम विनोद गिरि गोस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में नव नियुक्त जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने कहा कि राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ आम जनता को दिलाने के हर संभव प्रयास किए जाएंगे। जनपद में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिले इसके लिए संचार और सड़क कनेक्टिविटी में सुधार किया जाएगा। जिलाधिकारी गोस्वामी शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के बाद कलक्ट्रेट में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विकास योजनाओं को समय पर पूरा कर जनपद को अग्रणी जिला बनाना प्राथमिकता में रहेगा। अधिकारियों को उनके दायित्वों के प्रति जिम्मेदार बनाया जाएगा। विकास कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पहले जिले में एसडीएम, एडीएम और सीडीओ के पदों पर सेवाएं दे चुके हैं। यहां की भौगोलिक स्थिति को बेहतर ढंग से जानते हैं। इसका लाभ विकास कार्यों को समझने और उन्हें समय से पूरा कराने में मिलेगा।
विज्ञापन


आम जनता को लाभ पहुंचाने के लिए तकनीक का उपयोग किया जाएगा। सीमांत के सभी गांवों तक संचार सुविधा, सड़कों के निर्माण के साथ ही पिथौरागढ़ से नियमित हवाई सेवा शुरू करने के प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि बेस अस्पताल का संचालन शीघ्र शुरू हो इसके लिए प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आदि कैलाश दौरे पर आने के बाद जिले में पर्यटन गतिविधियां बढ़ी हैं। कहा कि पर्यटन में जितना सुधार होगा उतनी ही रोजगार की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed