{"_id":"6aa836155bf68d8d9208cbb0","slug":"two-day-fair-at-kedar-baba-temple-concludes-pithoragarh-news-c-229-1-alm1014-144332-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: केदार बाबा मंदिर में हुआ दो दिवसीय मेले का समापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: केदार बाबा मंदिर में हुआ दो दिवसीय मेले का समापन
Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 14 Sep 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। धौनी सीलिंग गांव स्थित केदार बाबा मंदिर में आयोजित दो दिवसीय मेले का पूजा-अर्चना के साथ विधिवत समापन हो गया है। मंदिर में पूजा-अर्चना भास्कर कलौनी ने संपन्न कराई। केदार बाबा मंदिर में आयोजित मेले में मदन कलौनी, पूर्णानंद लोहनी और ईश्वर गिरी के नेतृत्व में पहुंची भजन मंडली ने एक से बढ़कर एक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
महिलाओं ने पारंपरिक झोड़े और झुमटों का गायन कर धार्मिक आयोजन में लोक संस्कृति की छटा बिखेरी। इस दौरान देव डांगरों ने फरियादी गद्दी लगाकर वायु रोग से पीड़ित लोगों की समस्याओं का निराकरण किया। मेले में आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
यहां खुशाल सिंह धौनी, गंभीर सिंह, होशियार सिंह, युगल किशोर धौनी, रामनाथ, सुंदर सिंह, राजू धौनी, शंकर दत्त पांडे, विनोद सिंह धौनी आदि मौजूद थे।