{"_id":"5856b8d14f1c1bab60c06043","slug":"dm-sweater-distributed-to-165-poor-students","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने 165 गरीब विद्यार्थियों को स्वेटर बांटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने 165 गरीब विद्यार्थियों को स्वेटर बांटी
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 18 Dec 2016 09:56 PM IST
विज्ञापन
जूनियर हाईस्कूल नैनीपातल में गरीब बच्चों को कपड़े प्रदान करते डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को जूनियर हाईस्कूल नैनीपातल में आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने विभिन्न स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब परिवारों के 165 विद्यार्थियों को स्वेटर बांटी। जिलाधिकारी ने बोर्ड परीक्षा में टॉप करने वाले विद्यार्थी की आगे की पढ़ाई का जिम्मा स्वयं उठाने की घोषणा की है।
विज्ञापन
उन्होंने विद्यार्थियों के साथ अपने छात्र जीवन के अनुभव बांटते हुए कहा कि विद्यालय में ज्ञान अर्जन को प्राथमिकता देनी चाहिए। सभी विषयों का ज्ञान लेते हुए आगे बढ़ें तो सफलता अवश्य मिलेगी। डीएम ने कहा बोर्ड परीक्षा में जिले के टॉपर की शिक्षा का जिम्मा वह स्वयं उठाएंगे। मेरिट लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों की भी सहायता की जाएगी। उन्होंने कहा जो व्यक्ति अच्छा कार्य करता है, वह स्वयं में अच्छा होता है। सफलता के लिए कड़ी मेहनत करने के साथ ही अपने निजी कार्यों को स्वयं करने की आदत डालनी चाहिए। डीएम ने कहा कि समय मिलने पर वह दैनिक जीवन से जुड़े कार्य कपड़े धोना, कपड़ों में प्रेस करना और सफाई का कार्य स्वयं करते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया जिले में गरीब बच्चों की मदद के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व समिति बनाई है। समिति के माध्यम से यह कार्य किए जा रहे हैं। समिति का एक खाता इलाहाबाद बैंक में खोला गया है। इसका खाता संख्या 50364789452 है। इस खाते में लोग गरीबों की मदद के लिए रकम दे सकते हैं। डीएम ने प्राथमिक विद्यालय नैनीपातल के भवन की मरम्मत कराने के साथ ही दिव्यांग छात्र विकास भट्ट का इलाज कराने की बात कही। एसडीएम संतोष कुमार पांडेय ने कहा कि इस नेक काम में सभी को साथ आने की जरूरत है। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार जुकरिया, खंड शिक्षाधिकारी बीआर कोहली, जीआईसी टोटानौला के प्रधानाचार्य जीआर टम्टा, अभियान में भागीदारी कर रहे गिरीश जोशी, निर्मल किशोर भट्ट, प्रधान देवकी देवी, कौशल्या देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन